“जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सूबेदार मेजर उदयपाल सिंह भाटी को दी सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं”

देव मणि शुक्ल

नोएडा ग्राम आच्छेपुर निवासी श्यौराज सिंह भाटी के पुत्र और भारतीय सेना के वीर सपूत सूबेदार मेजर उदयपाल सिंह भाटी के सेवानिवृत्ति अवसर पर आज कस्बा रबूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया।
इस मौके पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “देश की रक्षा और सेवा में अपना पूरा जीवन अर्पित करने वाले वीर जवानों का योगदान सदैव अमर रहेगा। उदयपाल सिंह भाटी ने अपनी निष्ठा, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति से देश और समाज का गौरव बढ़ाया है। हम सभी को ऐसे जांबाज वीर सपूतों पर गर्व है।” इस सम्मान समारोह कार्यकम में कस्बा रबूपुरा से ग्राम आच्छेपुर तक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में नौजवानों ने हिस्सा लेकर, देशभक्ति का संदेश दिया। इस तिरंगा का शुभारंभ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया, इस तिरंगा यात्रा से पूरा क्षेत्र भारत माता के जयकारों और देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हो गया।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि “इस देश की मिट्टी ने हमेशा ऐसे वीर सपूत पैदा किए हैं, जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर भी ऐसे व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।”

  • Related Posts

    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    युवाओं को वैश्विक समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना…

    Continue reading
    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, ‘दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, ‘दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था’

    दिल्ली समाजवादी बिरादरी का एक खंभा ढह गया

    • By TN15
    • August 14, 2026
    दिल्ली समाजवादी बिरादरी का एक खंभा ढह गया

    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    • By TN15
    • August 13, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    • By TN15
    • August 13, 2026
    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?