ट्रैफिक अव्यवस्था के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) का हल्ला बोल

देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर 14A में परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने ट्रैफिक एडिशनल डीपी मनीष सिंह से मुलाकात की और इस मौके पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा गौतम बुद्ध नगर में दिन-प्रतिदिन बढ़ते ट्रैफिक जाम, जर्जर सड़कों और अव्यवस्थित यातायात प्रबंधन ने आम जनता और किसानों की ज़िंदगी को नरक बना दिया है। किसान भाई अपनी उपज समय पर मंडी तक नहीं पहुँचा पा रहे, स्कूली बच्चे घंटों सड़क पर फंसे रहते हैं और रोज़मर्रा की ज़रूरतें भी पूरी नहीं हो पा रहीं।

भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) लंबे समय से इस समस्या को उठाती रही है, परंतु प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए।
हमारी प्रमुख माँगें:

1. जिले की प्रमुख सड़कों पर जाम की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
2. हाईवे और शहर के अंदर ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त तैनाती की जाए।
3. किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली व कृषि वाहनों को अनावश्यक रोके जाने की परेशानी खत्म की जाए।
4. जर्जर सड़कों और गड्ढों की तुरंत मरम्मत हो।
5. ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए स्थानीय संगठनों और किसान यूनियन से चर्चा की जाए।
यूनियन का ऐलान:
यदि जल्द ही जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग इस गंभीर समस्या का हल नहीं निकालते, तो भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगी।
यह आंदोलन किसानों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए होगा और जब तक ट्रैफिक की समस्या खत्म नहीं होगी, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
भारतीय किसान यूनियन क्रांति के प्रतिनिधि मंडल में आज उपस्थित रहे परविंदर यादव प्रदेश अध्यक्ष, सोनू यादव प्रदेश संगठन मंत्री, प्रेम सिंह प्रदेश महासचिव, रविंद्र सिंह प्रदेशसचिव, जोगिंदर यादव जिला उपाध्यक्ष, कोशिंदर प्रधान जी,शिवम शर्मा युवा नोएडा महानगर अध्यक्ष, मोहित चौहान, मनीष चौहान आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना