घर-घर जाकर मतदान के लिए प्रेरित कर रही है जीविका दीदियां

लू के थपेड़ों और बारिश की बूंदों में भी कम नहीं हो रहा जीविका दीदियों का हौसला

पहले मतदान, फिर जलपान छोड़कर अपने सारे काम, चलो करें पहले मतदान।

 

भवेश कुमार
मुजफ्फरपुर। जिले के गांव-गांव में अब यह नारा हर जगह सुनने को मिल रहा है। लोकतंत्र की आस्था को मजबूत करते हुए जिले की जीविका दीदियाँ अब स्वीप गतिविधियों के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जुट गई है ।चाहे लू के थपेड़े हो या बारिश की बूंदे दीदियों को कोई अब तक रोक नहीं सकता। जीविका से जुड़े 6 लाख परिवार पूरी तरह से मतदान के लिए तैयार हैं ।

करीब डेढ़ महीने से सभी ग्राम संगठन और समूहों के साथ ही संकुल स्तरीय संघ में भी मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शपथ लेने के बाद दीदियाँ अब घर-घर जाकर लोगों को मतदान के दिन याद दिला रही है और उनसे वोट करने की अपील कर रही है ।जीविका द्वारा मेहंदी लगाओ ,रंगोली बनाओ और मतदान हेतु जागरूकता रैली हर गांव में निकाली जा रही है साथ ही घर-घर जाकर दरवाजा खटखटाकर दीदियों को वोट देने के लिए जागरूक कर रही है।

इस संबंध में जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा ने बताया कि सभी प्रखंडों के सभी पंचायत में जीविका दीदी या काफी सक्रिय रूप से कम कर रही हैं और घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरुक कर रही है। विदित हो की जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं अपने परिवार और बाहर रहने वाले पतियों को भी मतदान के दिन आने के लिए कह रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो और जीविका दीदियों की इसमें अहम भूमिका रहे।

इस संबंध में पूरी रणनीति बनाकर जिला कार्यालय से पूरी टीम काम कर रही है ।कम्युनिकेशन मैनेजर राजीव रंजन ने बताया कि सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित प्रचार सामग्री दी गई है और इसका पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है ।वही पिको प्रोजेक्टर के माध्यम से भी दीदियों को मतदाता जागरूकता से जुड़े हुए फिल्में दिखाई जा रही हैं।

सोशल डेवलपमेंट मैनेजर मसरूर अहमद ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जीविका दे दिया पूरी तरह से सक्रिय है और जिला स्तरीय स्वीप टीम बनाकर सभी प्रखंडों का मार्गदर्शन कर रही है ।जिसमें प्रमुख तौर से रितेश कुमार ,मनीष कुमार, आनंद शंकर ,नूरी जमाल दिव्या कुमारी,सोमनाथ कुमार, उज्जवल कुमार, अमरीन आज़ाद, प्रशांत कुमार अभिजीत कुमार सिद्धार्थ कुमार सहित कई प्रबंधक इस पूरे अभियान का बारीकी से मुआयना कर रहे हैं।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026