जेडीयू ने आरजेडी को दिया लालू यादव के वीडियो से जवाब

 पटना। बिहार में आरजेडी और जेडीयू के बीच वीडियो वार शुरू हो गया है। आरजेडी की तरफ से जारी किए गए नीतीश कुमार के वीडियो के अब जेडीयू ने भी लालू यादव का पुराना वीडियो जारी कर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। बिहार के मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने कहा कि आरजेडी के वीडियो को देखने से लगता है कि नीतीश कुमार माइक को दोनों हाथ से पकड़े हैं। बहुत से लोग माइक को एक हाथ से पकड़ते हैं। बहुत से लोग माइक को दो हाथ से पकड़ते हैं। आरजेडी के लोगों को शायद “आग्रह और गिड़गिड़ाना” का अंतर नहीं पता है। शब्दकोश में दोनों के अलग-अलग मायने होते हैं। उन्होंने आरोपी लगाया कि आरजेडी नीतीश कुमार को नीचा दिखाना चाहती है।
जेडीयू नेता ने कहा कि यह तीन वीडियो आज हम जारी कर रहे हैं जो हमारे कार्यकर्ताओं के मनोबल को ताकत देगा। अशोक चौधरी ने कहा कि आरजेडी का काम झूठी बात का प्रचार करना है। राजद के वीडियो के जवाब में मैं भी लालू यादव का पुराना वीडियो दिखाना चाहता हूं। इस वीडियो में लालू प्रसाद यादव ने खुद कहा है कि मुझे मुख्यमंत्री बनाने में नीतीश जी की क्या भूमिका है। वीडियो में लालू प्रसाद यह कह रहे हैं कि सबसे पहले नीतीश कुमार को हमने फोन किया था। एक अन्य वीडियो में तेजस्वी यादव नीतीश कुमार को युवाओं को नौकरी देने का क्रेडिट दिया है।
अशोक चौधरी ने कहा कि तीसरे वीडियो में खुद लालू प्रसाद यादव कह रहे हैं कि सबसे पहले हमने नीतीश को फोन किया। नीतीश कुमार हमारे पास नहीं आए बल्कि हमने पहले नीतीश जी को फोन किया। यह 2015 के पहले की बात है। जोकि सच है। चौधरी ने कहा कि हम लोग किसी वीडियो गेम के फेर में नहीं रहते हैं। हमारे नेता हमेशा बिहार की जनता के विकास के लिए तत्पर और उनके लिए चिंतित रहते हैं। बता दें कि शुक्रवार को आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि नीतीश कुमार राबड़ी देवी के सामने गिड़गिड़ा रहे थे।

  • Related Posts

      भरत तिवारी एनकाउंटर पर सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, CM बोले- ‘भोजपुर में एक…’
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी…

    Continue reading
    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    बिहार के मुंगेर जिले में अलग-अलग गंगा घाटों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      भरत तिवारी एनकाउंटर पर सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, CM बोले- ‘भोजपुर में एक…’

    • By TN15
    • June 25, 2026
      भरत तिवारी एनकाउंटर पर सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, CM बोले- ‘भोजपुर में एक…’

    मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो दिया मौत का तोहफा!

    • By TN15
    • June 25, 2026
    मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो दिया मौत का तोहफा!

    संतकबीरनगर में सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले सपा नेता हिरासत में, पूछना चाहते थे ये सवाल

    • By TN15
    • June 25, 2026
    संतकबीरनगर में सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले सपा नेता हिरासत में, पूछना चाहते थे ये सवाल

    धर्म और राज्य को पृथक करो

    • By TN15
    • June 25, 2026
    धर्म और राज्य को पृथक करो

    उत्तराखंड में मानसून को लेकर आई गुड न्यूज, IMD ने बताई संभावित डेट!

    • By TN15
    • June 25, 2026
    उत्तराखंड में मानसून को लेकर आई गुड न्यूज, IMD ने बताई संभावित डेट!

    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान

    • By TN15
    • June 25, 2026
    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान