JDU को मिल गया विधायक दल का नेता, नीतीश कुमार ने किस पर जताया भरोसा?

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपनी पार्टी के विधायक दल के नेता को चुन लिया है। उन्होंने जेडीयू के पुराने और वरिष्ठ नेता पर भरोसा जताया है. नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को जेडीयू के विधायक दल के नेता के रूप में चुना है। नीतीश सरकार में श्रवण कुमार मंत्री थे। उनके पास ग्रामीण विकास विभाग लंबे समय तक रहा है। अब एनडीए की नई सरकार में भी माना जा रहा है कि उन्हें यही विभाग मिल सकता है. श्रवण कुमार नालंदा के विधायक हैं। समता पार्टी के समय से ही वे जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। बताया जाता है कि जब नीतीश कुमार समता पार्टी में थे उसी वक्त से हैं। 1995 से लगातार नालंदा विधानसभा सीट से जीतते आ रहे हैं। अब श्रवण कुमार पर नीतीश कुमार ने भरोसा करते हुए विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी दे दी है।

 

जारी किया गया नोटिफिकेशन

 

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार की मंजूरी मिलने के बाद श्रवण कुमार के नाम को विधानसभा भेजा गया था। इसके बाद इसको लेकर अब नोटिफिकेशन जारी हो गया है। बता दें कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद विधायक दल के नेता का पद खाली था। विधायक दल के नेता के चुनाव को लेकर हाल ही में नीतीश कुमार ने बैठक की थी. अब श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लग गई है।

 

 

18 अप्रैल को दी गई थी वाई प्लस सुरक्षा

 

 

जेडीयू के नेता श्रवण कुमार को लेकर गृह विभाग की ओर से बीते 18 अप्रैल को पत्र जारी कर सूचना दी गई थी कि इन्हें वाई प्लस की सुरक्षा मिलेगी। इनके अलावा नीतीश कुमार के बेटे निशांत को जेड और पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भी जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी।

  • Related Posts

    बिहार दौरे पर पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

    पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन…

    Continue reading
     आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

    पटना में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के सुप्रीमो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार दौरे पर पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

    • By TN15
    • June 8, 2026
    बिहार दौरे पर पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

    जाति का खात्मा  : क्यों और कैसे

    • By TN15
    • June 8, 2026
    जाति का खात्मा  : क्यों और कैसे

    मोदी जी यह कैसी सादगी ? लंदन में कानून मंत्री घुमा रहे 75 जजों को!

    • By TN15
    • June 8, 2026
    मोदी जी यह कैसी सादगी ? लंदन में कानून मंत्री घुमा रहे 75 जजों को!

    महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक, 2026 का महाराष्ट्र के दलितों पर संभावित प्रभाव

    • By TN15
    • June 8, 2026
    महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक, 2026 का महाराष्ट्र के दलितों पर संभावित प्रभाव

    आर्यावर्त रवा राजपूत एकता सेवा समिति की बैठक 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    आर्यावर्त रवा राजपूत एकता सेवा समिति की बैठक 

    ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा