बंदरा में जदयू बीएलए-2 की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 कार्यकर्ताओं ने लिया 2025 में जीत का संकल्प

मुजफ्फरपुर/बंदरा। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बीएलए-2 समीक्षा बैठक सोमवार को बंदरा प्रखंड के कृषि भवन सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि गायघाट विधानसभा क्षेत्र में जदयू का संगठन बेहद मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सड़क, पानी, बिजली, सिंचाई और रोजगार के क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। राज्य की जनता ने 2025 में एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

अरविंद निषाद ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने-अपने बूथों पर सक्रियता के साथ जुट जाएं और जदयू को भारी बहुमत से जीत दिलाएं।

बैठक को संबोधित करने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में जिलाध्यक्ष राम बाबू कुशवाहा, जिला प्रभारी रॉबिन सिंह, प्रभात किरण, विधानसभा प्रभारी जीतन पटेल, जय प्रकाश यादव, मुखिया चंदन सिंह, पूर्व उपप्रमुख दिनेश राय, राम नरेश साह, मो. कलाम, मो. मुनाजिर, अक्लू सहनी, रूपेश यादव, मो. नसीर और गीता देवी शामिल थे।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, मतदाता संपर्क बढ़ाने और आगामी चुनाव की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह साफ नजर आया।

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’