अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, गौतमबुद्धनगर कमेटी द्वारा नोएडा व ग्रेटर नोएडा के विभिन्न स्थानों पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया।

प्रतियोगिता में बच्चों ने “हरित पृथ्वी”, “जल ही जीवन” और “प्लास्टिक मुक्त समाज” जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता दिखाई। विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर पर्यावरण संरक्षक बनने की शपथ दिलाई गई। समिति की सदस्यों ने बच्चों को पेड़ों का महत्व, जल संरक्षण और कचरा प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी। कार्यक्रम का नेतृत्व जनवादी महिला समिति दिल्ली एनसीआर की राज्य अध्यक्ष कामरेड आशा यादव ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कामरेड रेखा चौहान, कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी, सह सचिव किरण देवी, जिला कमेटी सदस्य मीनू, मधु शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर सीटू गौतमबुद्धनगर के जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “पर्यावरण बचाना अब केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। बच्चों में आज डाली गई पर्यावरण की समझ ही कल सुरक्षित भविष्य की गारंटी है।” उन्होंने बढ़ते प्रदूषण व घटते हरित क्षेत्र पर चिंता जताते हुए श्रमिक बस्तियों में भी नियमित पौधरोपण अभियान चलाने का आह्वान किया। जनवादी महिला समिति ने जिला प्रशासन व आम नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण दिवस को एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखें, बल्कि हर घर में कम से कम एक पेड़ लगाने और प्लास्टिक का उपयोग घटाने का संकल्प लें।

  • Related Posts

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    देश की जनता ने सिर्फ SIR रद्द करने…

    Continue reading
    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’