जमुई : बिना सुरक्षा किट के बिजली तार मरम्मती करने क्यूल नदी में उतरा मजदूर डूबा

 24 घंटे बाद मिला शव

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, बिजली विभाग और संवेदक पर लापरवाही का लगाया आरोप

जमुई। जमुई में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है यहां गरीब मजदूर की जान से खिलवाड़ किया गया है। मामला जमुई के खैरमा स्थित क्यूल नदी का है। दरअसल क्यूल नदी में 33 हज़ार बिजली तार पानी के बढ़ते बहाव से गिर गया। उंसके बाद विभाग के अधिकारी व ठीकेदार द्वारा मजदूर को बुलाया गया और बिना सुरक्षा किट के ही नदी में प्रवेश करने का फरमान दे दिया। जिस वजह से नदी में बालू उठाव से बने गड्ढा और पानी का बहाव तेज रहने की वजह से मजदूर की डूबकर मौत हो गई। उंसके बाद स्थानीय तैराक व एनडीआरएफ की टीम के द्वारा खोजबीन शुरू की गई, फिर ड्रोन कैमरे की मदद से मजदूर के शव को 24 घंटे बाद 500 मीटर की दूरी से बरामद किया गया। मृतक मजदूर की पहचान ख़ैरा प्रखंड के जितझिंगोई गांव निवासी सत्येंद्र यादव के पुत्र विवेक यादव के रूप में हुई है।
मामले में आक्रोशित लोगों ने खैरमा पुल के पास सड़क को जाम कर दिया और बिजली विभाग के अधिकारियों व ठीकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। जाम की वजह से सड़क के दोनों तरफ छोटी बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोष्ट लोगों ने बताया कि कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता और सहायक अभियंता व ठीकेदार संजय उर्फ डब्बू भालोटिया द्वारा जबरण मजदूर को मोरम्मति कार्य करने के लिए बिना सेफ्टी के नदी में भेजा गया था। जिस वजह से मजदूर विवेक यादव की डूबकर मौत हुई है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    • By TN15
    • November 20, 2026
    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक