झाझा: गलत हरकत करता देख पिता ने पीट-पीटकर पुत्र की कर दी हत्या

पुलिस ने आरोपित पिता को किया गिरफ्तार
मृतक अपनी भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म का किया था प्रयास,काफी दिनों से कर रहा था तंग

जमुई। जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत फोकसा गांव में भाई की पत्नी के साथ गलत हरकत करना भरत मांझी को मंहगा पड़ गया। पिता बेनी मांझी ने अपने दूसरे पुत्र जानो मांझी के साथ मिलकर भरत मांझी की पीट-पीट कर हत्या कर दी और शव को धान की खेत में फेंक दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा युवक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि पुलिस ने जांच के दौरान कुछ ही घंटों में मामले का उद्भेदन कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया।
घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि धान के खेत में भरत मांझी का शव छुपाने की सूचना मिली थी। घटना को गंभीरता को देखते हुए एसपी चंद्रप्रकाश द्वारा उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया। साथ ही एफएसएल टीम के द्वारा भी घटनास्थल का साक्ष्य जुटाया गया। घटना को लेकर पूछताछ किए जाने पर यह बात सामने आई कि आपसी विवाद के कारण भरत मांझी की हत्या उन्हीं के पिता और भाई जानो मांझी ने किया है। वही त्वरित कार्रवाई करते हुए बेनी मांझी को फोकसा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है एवं घटना में उपयोग किए जाने वाले खून लगा कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया गया है।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया