30 मई को रोहतक में राज्य स्तर पर मनाई जा रही भगवान परशुराम जयंती का न्यौता देने जेल व पर्यटन मंत्री डा. अरविन्द शर्मा पहुंचे इंद्री

इंद्री ,21 मई (सुनील शर्मा)
रोहतक के गांव पहरावर में 30 मई को मनाई जा रही भगवान परशुराम की राज्य स्तरीय जंयती को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसी कड़ी में भगवान परशुराम राम जयंती समारोह में शामिल होने का न्यौता देने के लिए जेल व पर्यटन मंत्री ड़ा. अरविन्द शर्मा ब्राह्मण धर्मशाला ,इंद्री में पहुंचें। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा मंत्री महोदय का भव्य स्वागत किया गया। सभा की ओर से मंत्री डा. अरविन्द शर्मा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत में डा. शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी महापुरूषों की जंयतियों को मनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सभी के लिए आदरणीय है और हम सभी को महापुरूषों का मान सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस जयंती समारोह के लिए पूरे प्रदेश में लोगों को न्यौता दिया जा रहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेगें। उन्होंने कहा कि आज करनाल में एक जेल प्रशिक्षण एकादमी का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री करने जा रहे है। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में अभी तक अपना नेता ना चुनने बारे पूछे गए प्रश्र में उन्होंने कहा कि हो सकता है कि कांग्रेस पार्टी में इस पर कोई सहमति ना बन पाई गई हो जिसके चलते अभी तक कोई भी नेता नहीं चुना जा सका है। इस मौके पर उन्होंने ब्राह्माण धर्मशाला के लिए 11 लाख रूपयों के सरकारी अनुदान की घोषणा की।

  • Related Posts

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    दिनकर कपूर जंतर-मंतर छात्र आंदोलन आजकल बहस के…

    Continue reading
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    बीजेपी ने राहुल गांधी के पैलेट गन वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा

    • By TN15
    • July 29, 2026
    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा

    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    श्रमिक एवं किसान राष्ट्रीय सम्मेलन में सीटू गौतमबुद्धनगर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    श्रमिक एवं किसान राष्ट्रीय सम्मेलन में सीटू गौतमबुद्धनगर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी