एचएमआईएस पर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी देना अनिवार्य

जानकारी न देने पर निजी चिकित्सालयों का रद्द हो सकता है रजिस्ट्रेशन

द न्यूज 15 
नोएडा । हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) पर जन्म-मृत्यु , टीबी नोटिफेकेशन, गर्भवती व बच्चों के टीकाकरण, परिवार नियोजन सहित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की सही व समय से जानकारी न देने पर स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को  चेतावनी दी है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि बार-बार कहने के बाद भी कुछ निजी चिकित्सालय जानकारी नहीं दे रहे हैं। अंतिम चेतावनी के बाद यदि अब भी जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी तो इन चिकित्सालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में चिकित्सालयों के रजिस्ट्रेशन भी रद्द किये जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद आगामी वर्ष के लिए उनके रजिट्रेशन बहाल नहीं किये जाएंगे।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी  (आरसीएच) डा. भारत भूषण ने बताया- इस संबंध में बृहस्पतिवार को निजी चिकित्सालयों के प्रबंधन के  साथ ऑनलाइन बैठक की गयी। बैठक में उन सभी  चिकित्सालयों को चेतावनी दी गयी जो समय पर न तो शिशु जन्म की जानकारी दे रहे हैं और न मृत्यु की। इसके अलावा टीबी नोटिफेकेशन, गर्भवती व बच्चों के टीकाकरण, परिवार नियोजन  सहित तमाम राष्ट्रीय कार्यक्रमों की सही व समय पर जानकारी नहीं दे रहे हैं।  उन्होंने बताया इस संबंध में विभाग ने कड़ा रुख अपनाने का फैसला किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार इन सभी चिकित्सालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में इन चिकित्सालयों के रजिस्ट्रेशन भी रद्द किये जा सकते हैं।
अपर शोध अधिकारी के.के भास्कर ने बताया गौतमबुद्ध नगर जनपद में 171 निजी चिकित्सालय हैं। शासन के आदेशानुसार  इन सभी को हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) पर सभी जानकारी समय पर अपडेट करानी होती हैं। जानकारी देने के मामले में ज्यादातर चिकित्सालय लापरवाही बरतते हैं और सही और समय पर जानकारी नहीं देते हैं।  उन्होंने बताया नियमानुसार नोएडा के चिकित्सालयों को हर महीने की 21-22 तारीख, ग्रेटर नोएडा के चिकित्सालयों को 23-24 तारीख और दादरी, जेवर व दनकौर के चिकित्सालयों को 25 तारीख को (अपडेट) जानकारी देनी होती है।  उन्होंने बताया जनपद के 171 निजी चिकित्सालयों में से केवल 75 चिकित्सालय ऐसे हैं जिन्होंने समय पर जानकारी दी लेकिन 96 चिकित्सालय समय पर जानकारी नहीं दे रहे हैं। इनमें खासतौर पर दादरी, ग्रेटर नोएडा और जेवर के चिकित्सालय सूचना देने के मामले में बहुत ही लापरवाह हैं।

  • Related Posts

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    नोएडा l सीपीआई(एम) गौतम बुध नगर कमेटी की…

    Continue reading
    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “