दिल्ली में शाम तक हो सकती है हल्की बारिश

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। दिल्ली में शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना है। ये जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को दी।

मौसम विभाग ने 21 से 23 जनवरी के बीच राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। लगभग उसी समय, उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

शुक्रवार सुबह 8.30 बजे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 डिग्री और 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सापेक्षिक आद्र्रता 95 प्रतिशत हैं।

दिल्ली में गुरुवार शाम तक अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये मौसम के औसत से तीन डिग्री ज्यादा है।

इस बीच, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुमानों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 353 पर बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है।

Related Posts

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

Continue reading
व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हम तो बस हार ही चुके थे साथी

हम तो बस हार ही चुके थे साथी

मैं क्या देख रही हूं …

मैं क्या देख रही हूं …

आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास