राष्ट्रीय जनता दल का एक दिवसीय धरना सम्पन्न

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत पश्चिमी चंपारण जिला मुख्यालय के सामने राष्ट्रीय जनता दल का एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना सभा की अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष साहब हुसैन अंसारी ने की उक्त अवसर पर जिला राजद के मुख्य प्रवक्ता प्रभु यादव ने बताया कि इस धरना कार्यक्रम में राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ना त्यागी, पूर्व मंत्री राम प्रसाद यादव जिला राजद के प्रधान महासचिव अमर यादव जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर संजय कुशवाहा नीलम सिंह गोपी यादव इंद्रजीत यादव महिला नेत्री शकुंतला देवी शंकर चौधरी कमलेश यादव मुकेश यादव आदित्य कुमार नीरज तिवारी मोहन चौरसिया मानसरोवर राम समेत राजद के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रधान महासचिव अमर यादव ने कहा की धरना के माध्यम से हम भारत सरकार से जातिगत जनगणना की मांग करते हैं वहीं जिला अध्यक्ष साहब हुसैन अंसारी ने आरक्षण की बढ़ाई गई 65% को संविधान के नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की। मुख्य प्रवक्ता प्रभु यादव ने कहा पूरे प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं दिनदहाड़े हत्या और अपहरण हो रहे हैं इन्होंने यह भी कहा कि यदि हमारी मांगों पर केंद्र सरकार विचार नहीं करती है तो राष्ट्रीय जनता दल सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन चलाएगा धरना के ऐतिहासिक सफलता पर राजद के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी आगे मुख्य प्रवक्ता श्री यादव ने कहा की धरना का मुख्य उद्देश्य है कि भारत सरकार पूरे देश में जातिगत जनगणना कराए एवं 17 माह के कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा लाया गया 65 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने तथा बढ़ते अपराध पर रोक लगाने के लेकर धरना रखा गया था। धरना सभा का संचालन अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने किया।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन