ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग अब और भयानक रूप ले सकती है। एक इजरायली अधिकारी ने बताया कि ईरान के विशिष्ट नौसैनिक बल के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी दक्षिणी ईरान में एक हमले में मारे गए हैं। ईरान के शक्तिशाली इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के नौसैनिक विंग के प्रमुख तंगसिरी की मौत पोर्ट शहर बंदर अब्बास में हुए हमले में हुई। अधिकारी ने बताया कि कमोडोर तंगसिरी होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की निगरानी के लिए जिम्मेदार थे। इस अहम जलमार्ग पर ईरान के नियंत्रण ने मध्य पूर्व से तेल और गैस की आपूर्ति को पूरी तरह से बाधित कर दिया है।
ईरान की सैन्य नेतृत्व को बड़ा झटका
अगर इस हमले की पुष्टि होती है, तो इसे ईरान की सैन्य नेतृत्व, खासकर नौसेना के लिए बड़ा झटका माना जाएगा। फारस की खाड़ी में उसकी रणनीतिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ सकता है।
कौन थे अलीरेजा तंगसिरी?
तंगसिरी का जन्म दक्षिणी ईरान के बुशेहर प्रांत में हुआ था। उन्होंने ईरान-इराक युद्ध और 1980 के दशक में हुए “टैंकर वॉर” के दौरान सेवा दी थी. इसके बाद वे IRGC नौसेना में लगातार आगे बढ़ते गए. उन्होंने बंदर अब्बास में नौसेना के प्रथम जिला कमांडर के रूप में काम किया और 2010 से 2018 तक डिप्टी कमांडर रहे. इसके बाद उन्हें नौसेना का प्रमुख बनाया गया।








