क्या अमिताभ बच्चन की एंग्री यंग मैन थीम से इंस्पायर है यश की KGF सीरीज  

द न्यूज 15

नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की फिल्म KGF 2 इसी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के लिए बंपर एडवांस बुकिंग होने की खबर है और रिलीज से पहले ही इस फिल्म को एक श्योर शॉट ब्लॉकबस्टर के तौर पर देखा जा रहा है। फिल्म का पहला पार्ट जबरदस्त हिट रहा था और अब कहा जा रहा है और क्योंकि कहानी अधूरी रह गई थी इसलिए अब बाकी की कहानी जानने के लिए भी लोग इस फिल्म को देखने जाएंगे। फिल्म की कहानी लालच और अपराध से भरी दुनिया में एक एंटी हीरो के उदय की दास्तान सुनाती है।
बिग बी से इंस्पायर है KGF की थीम : फिल्म की कहानी को 70 और 80 के दशक में आई अमिताभ बच्चन की तमाम फिल्मों के साथ कंपेयर किया गया था और अब एक हालिया इंटरव्यू में खुद यश ने बताया है कि फिल्म काफी हद तक अमिताभ के एंग्री लुक से इंस्पायर है। बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में यश से पूछा गया कि क्या वह अमिताभ बच्चन की किसी फिल्म के रीमेक में काम करना चाहेंगे बताया? तो जवाब में यश ने बताया कि उन्हें निजी तौर पर रीमेक फिल्में पसंद नहीं हैं।
अमिताभ की फिल्मों को ना ही छेड़ा जाए तो बेहतर : यश ने कहा, ‘रीमेक पसंद नहीं है पर्सनली और मिस्टर बच्चन की जहां तक बात है, तो बेहतर यही है कि उनकी फिल्मों को नहीं छेड़ा जाए। वो सारी फिल्में अपने आप में क्लासिक हैं। जो उनका काम है।’ बता दें कि यश की KGF को अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘दीवार’, ‘शक्ति’ और ‘अग्निपथ’ के साथ कंपेयर किया गया था। इसके बाद जब यश से पूछा गया कि क्या KGF भी कुछ हद तक अमिताभ के परसोना से प्रेरित है तो यश का जवाब काफी इंट्रेस्टिंग था।
यश ने कहा, ‘ये एक बिलीफ सिस्टम की खुशबू है, एक हीरो और वो हीरोइज्म – ये उस तरह की फिल्म है। इसका किसी भी फिल्म से कोई लेना देना नहीं है लेकिन सामान्य तौर पर पूछें तो जिस तरह की फिल्में वो बनाया करते थे, जैसा एसेस्स उनकी फिल्मों में होता था, वो इसमें भी सेम है। पूरा भारत देखना भी यही चाहता है। कम से कम जिन लोगों से मैं मिला हूं, वो बोलते हैं कि उन्हें ऐसी फिल्में पसंद हैं।’

Related Posts

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

Continue reading
दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार