क्‍या भारत सरकार बेरोजगारों को दे रही है 3,500 रुपये हर महीने बेरोजगारी भत्‍ता?

इसी को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसके तहत बेरोजगारी भत्‍ता देने की बात कही जा रही है। इसी के संबंध में केंद्र सरकार की वेबसाइट पीआईबी फैक्‍ट चेक ने अपने ट्विटर से जानकारी साझा की है।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । भारत सरकार देश के नागरिकों को राहत देने के लिए कई योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के तहत सरकार लोगों को राहत पहुंचाती है, इसी क्रम में बेरोजगार युवकों के लिए भी भारत सरकार की ओर से बेरोजगारी भत्‍ता दिया जाता है। या फिर जो रोजगार पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्‍हें इस योजना का लाभ दिया जाता है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसके तहत बेरोजगारी भत्‍ता देने की बात कही जा रही है। इसी के संबंध में केंद्र सरकार की वेबसाइट पीआईबी फैक्‍ट चेक ने अपने ट्विटर से जानकारी साझा की है।
क्‍या किया जा रहा दावा : व्‍हाट्सएप पर बेरोजगारी भत्‍ता हर महीने बेरोजगारों को 3,500 रुपये देने का दावा किया गया है। संदेश में लिखा है कि ‘बेरोजगार युवाओं को सरकार द्वारा प्रति माह 3500 रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना 2022 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। अपने मोबाइल फोन से नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अभी पंजीकरण करें।’ इसी को लेकर पीआईबी फैक्‍ट चेक टीम ने कहा है कि केंद्र सरकार ने ऐसी कोई योजना नहीं बनाई है। टीम ने आगे कहा कि इस संदेश के प्राप्तकर्ताओं को टेक्स्ट के किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह संभवतः लोगों को उनके पैसे से ठगने के लिए एक घोटाला हो सकता है।
उड़ती रहती है अफवाह ? ऐसा पहली बार नहीं है कि सरकारी योजना के नाम पर इस तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं। इससे पहले भी कई बार इस तरह के मैसेज वायरल हुए हैं। अब एक बार फिर बेरोजगारी भत्‍ता के नाम पर संदेश वायरल की गई है। इससे पहले एक और मैसेज वायरल हुआ था जिसमें कहा गया था कि टीकाकरण कराने वालों को उनके फोन पर तीन महीने का मुफ्त रिचार्ज मिलेगा। जिसे पीआईबी की ओर से गलत मैसेज बताया गया है।

  • Related Posts

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    एसकेएम मांग करता है कि चीनी मिल उद्योग…

    Continue reading
    किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

    PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं