क्या दिल्ली में आने वाली है कोरोना की चौथी लहर? बोले केजरीवाल-स्थिति पर सरकार की पैनी नजर

द न्यूज 15

नई दिल्ली |  दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर का अंदेशा होने लगा है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार की कोरेाना पर पैनी नजर है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।  केजरीवाल ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को कोविड महामारी की संक्रमण दर बढ़कर 2.70 फीसदी पहुंच गई जो पिछले दो महीनों में सबसे ज्यादा है। इससे राजधानी में कोविड के फिर से फैलने को लेकर चिंता बढ़ गई है। दिल्ली में पांच फरवरी को संक्रमण दर 2.87 फीसदी थी। केजरीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हम स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं। अभी घबराने की कोई बड़ी वजह नहीं है। हम स्थिति के मुताबिक, सभी जरूरी कदम उठाएंगे। इससे एक दिन पहले सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि दिल्ली सरकार कोविड की स्थिति पर नजर रख रही है और जब तक कोरोना वायरस के नए चिंताजनक वैरिएंट का पता नहीं चलता, तब तक फिक्र की कोई बात नहीं है। जैन ने कहा था कि दिल्ली में दैनिक मामले 100-200 के बीच आ रहे हैं। हम अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजो पर नजर रख रहे हैं और इनकी संख्या कम हो रही है। फिलहाल संक्रमण दर पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 137 नए मामले सामने आए : गौरतलब है कि दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 137 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,66,380 हो गई। राजधानी में संक्रमण दर में वृद्धि देखी गई है और यह बढ़कर 2.70 प्रतिशत हो गई है। हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि मृतकों की संख्या अब भी 26,157 है। चार अप्रैल को संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत थी, जो सोमवार तक बढ़कर 2.70 फीसदी हो गई।

Related Posts

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

लखनऊ नगर निगम समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री…

Continue reading
आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

नहटौर में पुलिस ने हनीट्रैप से जुड़े एक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश