क्या ‘जलसा’ है अमिताभ बच्चन के घर की बायोपिक? विद्या बालन ने दिया मजेदार जवाब

मुंबई ।शेफाली वैद्य और विद्या बालन फिल्म जलसा में साथ काम कर रही हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म के टाइटल को लेकर उनके सामने अजीब सवाल आ रहे हैं। विद्या ने बताया कि उनसे किसी ने सवाल किया कि क्या यह फिल्म अमिताभ बच्चन के घर की बायोपिक है? पहले तो वह सवाल पर हैरान हो गईं। इसके बाद विद्या ने इस सवाल का मजेदार जवाब दिया। बता दें कि शेफाली वैद्य और विद्या बालन दोनों ही अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुकी हैं।पूछा गया, अमिताभ बच्चन ने सुझाया टाइटल : शेफाली वैद्य ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया है जिनमें वक्त भी शामिल है। विद्या बालन भी पा और तीन (TE3N) में बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म के टाइटल के लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन से सलाह-मशविरा किया था? इस पर दोनों हैरान होती हैं। इस पर विद्या बालन को एक फनी घटना याद आ गई।

विद्या ने दिया मजेदार जवाब : शेफाली ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया, मुझे याद आ रहा है कि मैंने कहीं ये बात पढ़ी है। इस पर विद्या बालन बोलती हैं, हां कि यह अमिताभ बच्चन के घर की बायोपिक है। क्या आप मानेंगे? विद्या ने बताया, किसी ने मुझसे पूछा था क्या आपकी फिल्म मिस्टर बच्चन के घर की बायोपिक है? तो मैंने कहा, इस सवाल के जवाब के लिए आपको ‘प्रतीक्षा’ करनी होगी। बता दें कि अमिताभ बच्चन के दूसरे बंगले का नाम प्रतीक्षा है।

शेफाली के रेस्ट्रॉन्ट का नाम जलसा : विद्या का जवाब सुनकर शेफाली हंस पड़ीं। विद्या बोलती हैं और आप क्या जवाब दे सकते हो? किसी के घर पर बायोपिक कैसे बन सकती है? बता दें कि शेफाली वैद्य ने बीते साल अहमदाबाद में एक रेस्ट्रॉन्ट खोला है, उसका नाम भी जलसा है। जिसकी एक आउटलेट बीते महने बंगलुरु में भी खुली है।

 

Related Posts

50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सिंतबर को रिलीज हो…

Continue reading
श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं
  • TN15TN15
  • August 22, 2026

‘नीरजा एक नई पहचान’, ‘ज्योति’ और ‘वीरा’ जैसे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?

बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?

CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व