चिराग पासवान की पार्टी टूट रही है?

 एलजेपीआर सांसद वीणा देवी की ओर से आया बड़ा बयान

दीपक कुमार तिवारी 

 पटना। बिहार की सियासत की केंद्र में आज कल चिराग पासवान और उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) है। कई दिनों से खबरें चल रही है कि चिराग की पार्टी में कभी टूट हो सकता है। संभव है कि एलजेपीआर के तीन सांसद पार्टी छोड़ सकते हैं। सियासी चर्चाओं के बीच सांसद वीणा देवी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपनी पार्टी में टूट की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है।
पटना में पत्रकारों से बात करते हुए वीणा देवी ने कहा कि उनकी पार्टी के तीन सांसदों के टूटने की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। वीणा देवी ने कहा कि हम लोग चिराग पासवान के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और एनडीए के साथ हैं। यहां कोई खेल नहीं होने वाला है, उनके मंसूबों पर पानी फिर जाएगा। आरजेडी अनाप-शनाप बोलती रहती है। ऐसे में उनके बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
वहीं, झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चिराग पासवान जो भी फैसला लेंगे, पार्टी उनका पूरा साथ देगी। हाल ही में अमित शाह और चिराग पासवान की अचानक हुई मुलाकात पर वीणा देवी ने कहा कि चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री हैं और देश के गृह मंत्री से उनकी मुलाकात होना स्वाभाविक है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आरक्षण पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हैं। वहीं, 1 सितंबर को तेजस्वी यादव के आरक्षण के मुद्दे पर होने वाले धरने पर उन्होंने कहा कि नेता का काम धरना देना है, उन्हें धरना देने दीजिए। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

  • Related Posts

    कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी!
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की खबर है।…

    Continue reading
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ और उद्धव ठाकरे गुट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    • By TN15
    • June 23, 2026
    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    • By TN15
    • June 23, 2026
    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    • By TN15
    • June 23, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 23, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    • By TN15
    • June 23, 2026
    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत