ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी से भड़का ईरान,  कहा – पहली मिसाइल से डुबो देंगे अमेरिका के जहाज

अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी (ब्लॉकेड) लागू कर दिया है. ट्रंप ने यह फैसला तब किया, जब इस्लामाबाद में दोनों पक्षों के बीच हुई पीस टॉक बेनतीजा रही थी. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी जहाजों को रोकने की घोषणा की थी. इस पर ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार ने होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी जहाजों को डुबाने की धमकी दी.

 

यूएस को दी चेतावनी?

 

ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार ने बुधवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में निगरानी करने का फैसला किया तो ईरान अमेरिकी जहाजों को डुबा देगा.

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के पूर्व कमांडर-इन-चीफ मोहसिन रेजाई ने सरकारी टीवी से बातचीत के दौरान कहा, ‘मिस्टर ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट के ‘पुलिस अधिकारी’ बनना चाहते हैं, लेकिन क्या वास्तव में ये उनका काम है? क्या यह अमेरिका जैसी शक्तिशाली सेना का काम है?’ उन्होंने आगे कहा, ‘आपके (यूएस) ये जहाज हमारी पहली मिसाइलों से डुबा दिए जाएंगे. इन्होंने अमेरिकी सेना के लिए बड़ा खतरा पैदा कर दिया है. ये निश्चित रूप से हमारी मिसाइलों की चपेट में आ सकते हैं और हम इन्हें नष्ट कर सकते हैं.’

 

सीजफायर पर क्या बोले रेजाई?

 

रेजाई ने अमेरिका और ईरान के बीच हुई सीजफायर के समझौते को बढ़ाने को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘मैं युद्धविराम बढ़ाने के बिल्कुल भी पक्ष में नहीं हूं और यह मेरा निजी विचार है.’ रेजाई का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका-ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई पीस टॉक के असफल रहने के बाद दूसरे दौर की शांति वार्ता के प्रयास किए जा रहे हैं.

 

क्या बोलीं व्हाइट हाउस प्रेस सचिव?

 

वहीं, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि सुबह मैंने कुछ गलत रिपोर्टिंग देखी, जिसमें कहा गया था कि हमने औपचारिक रूप से सीजफायर बढ़ाने का अनुरोध किया है. यह बात सच नहीं है. ईरान से जुड़े समुद्री प्रतिबंध ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर लागू होगा. खासकर अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी में.

 

 

‘ईरानी बंदरगाहों पर यूएस की नाकेबंदी जारी’

 

ईरान की नाकेबंदी पर सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा, इसे पूरी तरह से लागू कर दिया गया है और इसे ईरान के बंदरगाहों में आने या वहां से जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर लागू किया जा रहा है. इसमें अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी के सभी ईरानी बंदरगाह शामिल हैं और इस क्षेत्र में हमारी अमेरिकी सेनाएं उन जहाजों के लिए नेविगेशन की स्वतंत्रता का समर्थन कर रही हैं, जो होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरते हुए गैर-ईरानी बंदरगाहों तक आ-जा रहे हैं.’

उन्होंने बताया, ‘अमेरिकी नौसेना के जहाज ओमान की खाड़ी में गश्त कर रहे हैं, जबकि सेंटकॉम ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी को लागू करना जारी रखे हुए है. अमेरिकी सेनाएं वहां मौजूद हैं, सतर्क हैं और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं.’

 

  • Related Posts

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय सुरक्षा…

    Continue reading
    पाक के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 15 की मौत

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट

    बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट

    पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

    पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

    बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

    बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

    उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन

    उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन