चीन की युवती ने 57 सहकर्मियों को भेजा था निमंत्रण पहुंचा मात्र एक, युवती ने दिया इस्तीफा!

चीन की युवती की 2022 की खबर फिर से हो रही वायरल

 

चरण सिंह

क्या कॉरपोरेट कल्चर स्वार्थी होता जा रहा ? क्या कॉरपोरेट कल्चर में इमोशन नाम की कोई चीज नहीं रही है ? क्या निजी कंपनियों में कर्मचारी बस नौकरी तक ही सीमित रह हैं ? क्या निजी कंपनियों में शादी विवाह या अन्य समारोहों का कोई महत्व नहीं रह गया है ? क्या निजी कंपनियों में कर्मचारी बस काम लेने तक ही सीमित हैं ? चीन की एक युवती के साथ जो हुआ और उसने जो किया उस देखकर तो यही लग रहा है।

दरअसल चीन के भावनात्मक खबर फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस खबर में इस युवती ने अपनी शादी के लिए एक दो नहीं बल्कि अपने 70 स्टाफ को शादी का निमंत्रण दिया पर उसकी शादी में मात्र एक ही कर्मचारी पहुंचा वह भी उसका जूनियर। युवती ऑफिस के इस रवैये से इतनी आहत हुई कि उसने वह ऑफिस ही छोड़ दिया। अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

दरअसल इस युवती ने शादी से पहले भी कई सहयोगियों को गिफ्ट दिए थे। चीन की यह भावनात्मक खबर भारत में चर्चा का विषय बनी हुई है। भारत में इस खबर चर्चा बनने की बड़ी वजह है क्योंकि हमारे देश में रिश्ते नाते और इमोशन का बड़ा महत्व रहा है। कितने ऑफिस के तो अपने स्टाफ की शादी कराने के उदाहरण है। निजी कंपनी के स्टाफ तो छोड़ दीजिये मालिक भी अपने स्टाफ की शादी में जाते देखे देखे जाते हैं।

हमारे देश में इमोशन को बहुत महत्व दिया जाता है। यदि शादी ऑफिस वाले शहर में हो तो पूरा का पूरा स्टाफ भी शादी में जाता देखा जाता है। हां आज की तारीख में कॉर्पोरेट कल्चर रिश्ते नाते और इमोशन पर हावी है। कई कई साल काम करने के बावजूद कर्मचारियों में लगाव का अभाव देखा जाता है। निजी कंपनियों में भी काम से अधिक राजनीति होने लगी है। लॉबी सिस्टम हावी होने लगा है। यदि आप पावर वाली लॉबी में हैं तो आप बहुत अच्छा काम करने वाले हैं यदि उस लॉबी में फिट नहीं बैठ रहे हैं तो आपका काम करना मुश्किल हो जाएगा।

यह लॉबी सिस्टम समारोहों को भी प्रभावित करता है। संबंधित व्यक्ति उस लॉबी में नहीं हैं तो शादी विवाह तो छोड़ दीजिये। ऑफिस में भी उसके साथ कोई काम करने को तैयार नहीं। इस लॉबी सिस्टम से काम भी प्रभावित होता है। निजी संस्थाओं विशेष मीडिया हॉउस में लॉबी सिस्टम इतना हावी है। यदि कोई अधिकारी आता है तो वह सबसे पहले वह अपनी लॉबी बनाता है। इस लॉबी सिस्टम में चाटुकारिता को बहुत बढ़ावा मिल रहा है। स्वाभिमानी और काम को महत्व देने वाले कर्मचारी इस सिस्टम में हाशिये पर चले जाते हैं। इस लॉबी सिस्टम का खामियाजा कम्पनी को भी भुगतना पड़ता है। शायद चीन की यह युवती भी इस लॉबी सिस्टम की शिकार हुई।

दरअसल यह खबर चीन की है जो 2022 में काफी वायरल हुई थी। एक युवती (जिसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया) ने अपनी कंपनी में 5 साल से काम कर रही थी। उसे लगता था कि उसके 70 सहकर्मी उसके साथ अच्छे संबंध रखते हैं, क्योंकि उसने पहले एक-तिहाई सहकर्मियों की शादियों में हिस्सा लिया था और गिफ्ट्स दिए थे।

इसलिए उसने सभी 70 सहकर्मियों को अपनी शादी का निमंत्रण भेज दिया (करीब 2 महीने पहले), ताकि किसी को बुरा न लगे। उसने सोचा कि ज्यादातर लोग आएंगे, इसीलिए सहकर्मियों के लिए 6 टेबल (करीब 70 सीट्स) रिजर्व कराईं। लेकिन शादी के दिन सिर्फ एक सहकर्मी पहुंचा। वो भी उसका अपना मेंटी/अप्रेंटिस (जिसे वो ट्रेनिंग देती थी)। बाकी सभी अनुपस्थित रहे।

इससे युवती को बहुत अपमान और दुख हुआ। परिवार के सामने शर्मिंदगी हुई, खाने-पीने का बहुत सारा सामान बर्बाद हुआ। वो पूरे दिन सिर झुकाकर बैठी रही। अगले ही दिन उसने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। यह घटना चीनी सोशल मीडिया (Weibo) पर शेयर हुई, जहां कई लोगों ने युवती की आलोचना की कि ऑफिस के सभी लोगों को इनवाइट करना गलत था — सिर्फ करीबी लोगों को बुलाना चाहिए था। कुछ ने कहा कि ये उसके इंटरपर्सनल रिलेशनशिप की समस्या दिखाता है, जबकि कुछ ने सहकर्मियों को दोष दिया। अब 2026 में फिर से ट्रेंडिंग या शेयर हो रही है।

  • Related Posts

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

    Continue reading
    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?