नई दिल्ली। सहारा अडानी डील की सुनवाई से पहले अपनी बात रखने के लिए सहारा निवेशक सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। बहुत निवेशकों को जब एंट्री नहीं मिली है वे सर्वोच्च न्यायालय के गेट के बाहर ही बैठ गए।

दरअसल सहारा प्रबंधन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है कि अडानी ग्रुप सहारा की 88 सम्पत्ति खरीद रहा है। जानकारी मिली है कि सहारा प्रबंधन ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि इस सपत्ति से जो धनराशि आए उससे सहारा कर्मचारियों और निवेशकों का भुगतान करा दिया जाए। साथ ही प्रबंधन ने यह भी अनुरोध किया है कि उप पर जितने भी केस हैं वे खत्म कर दिए जाएं। ऐसे में सहारा निवेशकों को अंदेशा है कि यदि सहारा की सम्पत्ति बिक गई तो उनका पैसा मारा जा सकता है। ऐसे में सहारा निवेशक सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाने आए हैं कि उनका भुगतान कैसे होगा इसके लिए उनकी बात सुनी जाए। आज तीन बजे सहारा अडानी डील की सुनवाई है।








