कमिटी का परिचय बैठक आयोजित

 

राजापाकर, संजय श्रीवास्तव।

बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं और नव गठित प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति(बीस सूत्री) के 15 सदस्यों की कमिटी का परिचय बैठक भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं युवा नेता टिंकज कुमार सिंह के आवास पर संपन्न हुआ। सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारतीय संविधान के अनुपालन का संकल्प लिया। बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा बिदुपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामाकांत गिरी, उपाध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश, सदस्यगण में लोजपा आर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष डॉ संजीव निराला जी, हम पार्टी प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार, रालोमा पार्टी प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू कुमार सिंह कुशवाहा, प्रोफेसर प्रमोद कुमार शर्मा, मोहम्मद सैयद अबूजैद उर्फ जैद सुगम, रिंकु कुमारी, आनंदी सिंह, बृजमोहन कुमार, रिनी सिंह, रंजन कुमार, धर्मवीर ठाकुर, अमरेंद्र शाह को भाजपा बिदुपुर पूर्वी पूर्व मंडल अध्यक्ष टिंकज सिंह ने अंगवस्त्र और पुष्प माला से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राघोपुर विदुपुर के कार्यकर्ता एकजुट होकर राघोपुर विधानसभा से अपने उम्मीदवार को भरी बहुमत से विजई बनाएंगे, उन्होंने सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामनाथ सिंह, निर्मला देवी, निर्णय यादव, भाजपा नेता विकास कुमार, सरोज सिंह, विश्वजीत सिंह, राजाराम कुमार, दीपक सिंह, धीरज सिंह, दिव्यांशु कुमार आदि ने भी सभी नवनियुक्त कमिटी के सदस्यों का अभिवादन किए।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi