औराई प्रखंड में निकाली गई भीम यात्रा

औराई। आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भाकपा-माले के आह्वान पर माले नेता हरदेव राम के नेतृत्व में माले व आरवाईए के बैनर तले औराई प्रखंड के बरहद, महेसवारा,शिवदशपुर,जितवारा सहित दर्जनों गांवों में भव्य “भीम यात्रा” का आयोजन किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब के विचारों और संविधान की रक्षा के संकल्प को दोहराया।

भाकपा-माले औराई-कटरा के संयोजक मनोज कुमार यादव ने इस अवसर पर कहा कि मौजूदा मोदी सरकार संविधान को खत्म करने की साजिश रच रही है और आम जनता के अधिकारों को छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलकर ही हम लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा कर सकते हैं।

आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि सरकार डॉ. अम्बेडकर के सपनों पर बुलडोजर चलाने में जुटी हुई है। हमें मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी और दलित, गरीब, मजदूर तबकों के हक की लड़ाई को और तेज़ करना होगा।

भीम यात्रा में मनोज कुमार यादव, आफताब आलम, हरदेव राम, एडवोकेट मुकेश पासवान, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद शाहिद, ब्रजकिशोर सहनी, सुमन कुमार राम, शिव शंकर सहनी, राधा मोहन, राजकुमार, अजीत, समरेश राम, शत्रुघ्न राम, बंटी और सोनी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी