50 से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मानित

घोड़ासहन:-शिक्षा को प्रोत्साहित करने और मेधावी छात्रों के हौसले को सलाम करने के उद्देश्य से पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड के टोनवा गांव में ग्लोबल क्लासेज के बैनर तले एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर वर्ष 2025 की बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर, प्रशस्ति पत्र, स्टडी टेबल और ग्राइंडर मिक्सर, इलेक्ट्रिक आयरन जैसे उपयोगी शैक्षणिक संसाधनों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा में 404 अंक प्राप्त करने वाली मनीषा कुमारी और 452 अंक लाने वाली आरती कुमारी, तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 410 अंक प्राप्त करने वाली अंजलि कुमारी और 416 अंक लाने वाली अर्चना कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनके अलावा रोशनी जायसवाल, सलोनी कुमारी सहित कुल 50 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शोभा उस समय और बढ़ गई जब सबसे अव्वल अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को एक साइकिल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। जिससे वहां उपस्थित सभी विद्यार्थियों में उमंग और प्रेरणा की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में मुख्य व विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिसमे एडवोकेट मधुसूदन कुशवाहा जन सुराज के जिला सचिव व युवा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य, पैक्स अध्यक्ष सुभाष कुमार, मुखिया प्रतिनिधि प्रभात कुमार, शिक्षिका मुन्नी देवी, दीनानाथ प्रसाद स्थानीय समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मंच से अपने संबोधन में छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और शिक्षा को जीवन का सबसे मजबूत आधार बताया। मौके पर शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। ग्लोबल क्लासेज के सफल शैक्षणिक कार्य के लिए संस्था के डायरेक्टर गोविंदा कुमार, शिक्षक चन्दन मौर्या, सरताज आलम, कृष्णंदन कुमार समेत सभी शिक्षकों को भी विशेष सराहना मिली। अभिभावकों और ग्रामीणों ने शिक्षकों के योगदान की खुलकर प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद दिया कि उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi