हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को प्रभावी तौर पर लागू करने तथा वाहनों पर काली फिल्म को मिशन मोड पर हटाने के निर्देश : राजीव रतन

करनाल, (विसु)। करनाल मंडल के आयुक्त राजीव रतन ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के नियमों को प्रभावी तौर पर लागू करने तथा वाहनों पर काली फिल्म को मिशन मोड पर हटाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने जारी आदेशों में कहा है कि जिला में हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट(एचएसआरपी) को व्यापक रूप से अपनाना और उचित तरीके से लागू करना वाहन सुरक्षा को बढ़ाने, वाहन से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने और बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इससे सुरक्षा बनी रहेगी तथा वाहन से संबंधित बेहतर पहचान होगी। इससे वाहनों से संबंधित अपराधों में कमी आएगी और सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन होगा।
उन्होंने कहा कि वाहनों की खिड़कियों पर काली फिल्मों का व्यापक उपयोग महत्वपूर्ण सुरक्षा चिंताएं पैदा करता है और कानून प्रवर्तन प्रयासों में बाधा डालता है। ये फिल्में वाहनों में दृश्यता को बाधित करती हैं, जिससे अवैध गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण बनता है और उस वाहन में बैठने वालों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए काली फिल्मों को हटाना अति आवश्यक है, क्योंकि स्पष्ट दृश्यता आपराधिक गतिविधियों को रोकने में मदद करती है और वाहनों के भीतर संदिग्ध व्यक्तियों या वस्तुओं की पहचान आसान बनाती है। इससे कर्मियों को वाहन में बैठे लोगों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा यातायात कानूनों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा काली फिल्मों द्वारा प्रदान किए गए कवर को समाप्त करके, वाहनों का गैरकानूनी उद्देश्यों के लिए उपयोग करने की संभावना काफी कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि जिले में चलने वाले सभी वाहनों से काली फिल्में हटाने के लिए एक गहन अभियान शुरू करें, जोकि एक मिशन मोड में चलाएं।
उन्होंने कहा कि आमजन को इसके प्रति जागरूक करें तथा खिड़कियों पर रंग लगाने संबंधी कानूनी आवश्यकताओं और काली फिल्म के बारे में शिक्षित करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस और अन्य संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वित प्रयासों से को संयुक्त अभियान चलाएं।
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि एचएसआरपी के नियमों को प्रभावी और काली फिल्मों को हटाने के लिए आमजन को जागरूक करें, जागरूकता से सुरक्षित वातावरण तैयार होगा।

  • Related Posts

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंतर्राष्ट्रीय…

    Continue reading
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक