दारोगा जी बंधक बन गए!

 बांका में अपराधियों ने कर दिया पुलिस के साथ बड़ा कांड,  खुलासे के बाद हड़कंप

बांका। बिहार के बांका जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी मास्केट, एक एयर गन, तीन जिंदा कारतूस और 7 खोखा बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के परसा बनियाचक बहियार में कुछ अपराधी हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं। सूचना मिलने पर धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार ने मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारी को दी।
उसके बाद थानाध्यक्ष ने एक टीम बनाकर घटनास्थल पर छापेमारी शुरू कर दी। उसी दौरान अपराधियों ने दारोगा सहित अन्य पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया। पूछताछ के दौरान अपराधियों को पता चला कि पुलिस वाला धनकुंड थाना का दारोगा छोटू कुमार है। उसके बाद अपराधी हथियार छोड़कर भाग निकले।
उससे पूर्व अपराधियों ने ने धनकुंड थानाध्यक्ष के साथ हाथापाई और मारपीट करते हुए उनका सरकारी पिस्टल छिनने का भी प्रयास किया। लेकिन अपराधी सफल नहीं हो सके। अपराधी कई छोटे और बड़े हथियार से लैस थे। पुलिस की दबिश के बाद सभी भागने लगे। उसके बाद सूचना मिलते ही धौरेया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार भी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों थानों की पुलिस देखकर सभी अपराधी अपना हथियार फेंक कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक सभी अपराधी अपने साथ कुछ हथियार लेकर भी भाग गए हैं। मामले में धनकुंड थानाध्यक्ष के लिखित आवेदन पर धोरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी में खड़ौंधा जोठा पंचायत की मुखिया निभा देवी के पुत्र जितेंद्र भारती उर्फ जीतू, जोठा गांव निवासी डब्लू चौधरी, प्रशांत सिंह, बबलू सिंह, सिट्टु चौधरी, राहुल कुमार, सोनू चौधरी समेत पांच अज्ञात को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
उधर घटना की सूचना मिलने पर बौंसी एसडीपीओ अर्चना कुमारी, रजौन सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार समेत बाराहाट, पंजवारा और नवादा थाना के थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नामजद आरोपियों के घर पर भी छापामारी की। लेकिन सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए थे। पूरे मामले में एसडीपीओ बौंसी ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!