विश्व भारती जनसेवा संस्थान की पहल हर हाथ में हो रोजगार

रांची । विश्व भारती जनसेवा संस्थान और एम एस एम ई  प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान मे स्वरोजगार कार्यशाला का आयोजन रांची के पुराना विधानसभा ग्राउंड मे आयोजित किया गया ।
एनजीओ विश्व भारती के सदस्यों ने अतिथियों को बुके द्वारा सम्मानित किया, इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।विश्व भारती जनसेवा संस्थान कई वर्षों से सहारा समुह से पीड़ित निवेशक की लड़ाई सड़क से लेकर न्यायपालिका तक लड़ रही है लेकिन जो जमाकर्ता आज घर मे बेरोजगार बैठे हुए हैं उनके लिए स्व रोजगार की तलाश मे एम एस एम ई जैसी संस्था से मिलकर सदस्यों को रोजगार देने के लिए प्रयास कर रही है ताकि उनकी जीविकोपार्जन से परिवार मे खुशहाली आए ।मुख्य अतिथि एम एस एम ई के झारखंड प्रदेश चेयरमैन जितेन्द्र कुमार जीवन ने बताया कि हमारा प्रयास है हर हाथ मे रोजगार हो हर कोई खुशी से जीवन बिताएं जिसके लिए हम वचनबद्ध हैं राज्य और केन्द्र सरकार की हर आत्मनिर्भर योजना को कैसे आप ग्रहण करेंगे उसका सहयोग हमारी संस्था करेगी ।
एम एस एम ई के झारखंड के वाइस चेयरमैन अमित मोदक ने भी संक्षिप्त मे लोगों को एम एस एम ई के द्वारा हजारों योजनाएं गतिशील है जिससे हर कोई आत्मनिर्भर हो सकता है और हम आप की हर संभव मदद करेंगे। अमरीक खादी ग्रामोद्योग के राष्ट्रीय सचिव सतीश सिन्हा ने बताया  खादी ग्रामोद्योग के द्वारा भी आप आत्मनिर्भर बन सकते हैं हम आप की हर संभव सहायता करेंगे ताकि लोग आत्मनिर्भर होकर आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकेंगे, एम एस एम ई के द्वारा दस हजार से करोड़ों तक का ऋण दिया जाता है जिसमे हम आपकी मदद करेंगे। विश्व भारती जनसेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव संजीत मोदी ने बताया कि सहारा मे अपने खुन पसीने की कमाई को गंवा चुके लोगों के लिए यह छोटी सी प्रयास है जिससे हम निवेशकों के घर मे खुशहाल माहौल बने और लोग आत्मनिर्भर होकर पुनः  जीवन यापन करे ,हमारे एन जी ओ के द्वारा सिर्फ सहारा की लड़ाई नही हम रोजगार की तरफ भी अपनी कदम बढ़ा रहे हैं  ताकि हमारे पीड़ित भाईयों के चेहरे पर मुस्कान ला सकें और आर्थिक रूप से सबल बना पाएं।

कार्यक्रम का संचालन झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार के द्वारा किया गया कार्यक्रम मे रांची जिला अध्यक्ष विजय सिंह, रजत सिंह,कृष्ण कुमार सिंह सहित काफी संख्या मे लोग शामिल हुए। लोगों ने विश्व भारती जनसेवा संस्थान के इस प्रयास की सराहना की।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा