महंगाई का महा-विस्फोट, अप्रैल में 8.30% पर पहुंची थोक महंगाई, 42 महीने का रिकॉर्ड टूटा

देश में महंगाई का दबाव अब तेजी से बढ़ता दिख रहा है. अप्रैल 2026 में देश की थोक महंगाई दर यानी WPI बढ़कर 8.30 फीसदी पर पहुंच गई है. जबकि मार्च में यह आंकड़ा 3.88 फीसदी थी. यह पिछले 42 महीनों यानी करीब साढ़े तीन साल का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।  जिससे आने वाले समय में रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर और असर पड़ सकता है। इस बढ़ोतरी में सबसे बड़ा योगदान ईंधन सेक्टर का रहा है। Fuel & Power महंगाई मार्च के 1.05 फीसदी से उछलकर अप्रैल में 24.71 फीसदी तक पहुंच गई, वहीं कच्चे तेल की थोक महंगाई 88 फीसदी से ऊपर दर्ज की गई है। पेट्रोल की कीमतों में 32.40 फीसदी और डीजल में 25.19 फीसदी की बढ़ोतरी ने भी महंगाई के दबाव को और बढ़ा दिया है। एलपीजी की कीमतों में भी 10.92 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि, आम लोगों पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

आंकड़ों से समझिए पूरा गणित

ईरान संकट और खाड़ी देशों में तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में जो उछाल आया उसका सीधा असर इन आंकड़ों में दिख रहा है। प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई मार्च के 6.36 फीसदी से बढ़कर अप्रैल में 9.17 फीसदी हो गई. मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स में महंगाई 3.39 फीसदी से बढ़कर 4.62 फीसदी रही।

राहत देने वाली बात

Core WPI यानी खाने और ईंधन को छोड़कर बाकी चीजों की महंगाई 5 फीसदी पर पहुंच गई जो कि 43 महीनों का ऊंचा स्तर है। मार्च में यह 3.7 फीसदी थी। राहत की बात यह है कि खाने-पीने की चीजें ज्यादा महंगी नहीं हुई. Food Inflation मार्च के 1.85 फीसदी से बढ़कर सिर्फ 2.31 फीसदी रही। प्याज और आलू के दाम थोक बाजार में अभी भी पिछले साल से काफी नीचे हैं. DPIIT के मुताबिक मई के WPI आंकड़े 15 जून को जारी होंगे।

  • Related Posts

    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा
    • TN15TN15
    • September 3, 2026

    हमारा गांव-हमारा सवाल यात्रा यादव बाजार, कौड़िया, मुडियार…

    Continue reading
    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    जर्जर सड़क, बिना पानी की नहर किसान बर्दाश्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    • By TN15
    • September 3, 2026
    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा

    • By TN15
    • September 3, 2026
    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा

    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    • By TN15
    • September 2, 2026
    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल