‘इतिहास में सिर्फ साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल लिख…’, शहीदों को याद कर बोले बृज भूषण सिंह

उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद बृज भूषण शरण सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच उनका एक बयान भी वायरल हो रहा है। रविवार को सुल्तानपुर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में आरक्षण, सामाजिक समरसता और हिंदू समाज की एकजुटता को लेकर बड़ा बयान दिया।

बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में सर्व समाज और गुमनाम शहीदों के योगदान को याद करते हुए कहा कि कई लोग शहीद हो गए, लेकिन अंत में इतिहास में सिर्फ साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल लिख दिया गया. आरक्षण के मुद्दे पर बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि वह आरक्षण के विरोधी नहीं हैं, लेकिन सवाल यह है कि गांव के आखिरी पायदान पर खड़े मंगरू, झींगुर और रामू जैसे लोगों तक इसका पूरा लाभ कब पहुंचेगा।

हिंदू समाज के सभी वर्गों को जोड़ने की जरूरत- बृजभूषण शरण सिंह

उन्होंने कहा कि एक बार उन्होंने बोलते-बोलते कह दिया था कि सवर्णों को आरक्षण का लाभ नहीं चाहिए, लेकिन उनका समाज आरक्षण विरोधी नहीं है। इस कार्यक्रम में उन्होंने क्षत्रिय समाज से सर्व समाज को साथ लेकर चलने की अपील करते हुए कहा कि तभी समाज का दबदबा कायम रहेगा. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और अपने सत्कर्मों पर ध्यान देने की जरूरत है. इसके साथ ही ब्राह्मण समाज के लोगों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और उन्हें अग्रिम पंक्ति में स्थान देने का आग्रह भी किया। ,

यूपी कैबिनेट विस्तार के तुरंत बाद CM योगी की इस तस्वीर से हलचल, स्मृति ईरानी से क्या हुई बात?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के संदेश को भगवान राम से जोड़ते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि अगली बार महाराणा प्रताप जयंती पर पहली पंक्ति में ब्राह्मण समाज बैठा हुआ दिखाई देना चाहिए. उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने ऐसी सामाजिक व्यवस्था बनाई थी कि ठाकुर के घर उत्सव होने पर गांव के धोबी और नाई के घर भी उत्सव का माहौल होता था. बृजभूषण शरण सिंह ने महाराणा प्रताप को भगवान राम के वंश से जोड़ते हुए क्षत्रिय समाज से सर्व समाज को साथ लेकर चलने की अपील की.
  • Related Posts

    ‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

    संभल में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

    • By TN15
    • June 7, 2026
    सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

    ‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

    • By TN15
    • June 7, 2026
    ‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

    LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

    • By TN15
    • June 7, 2026
    LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

    JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

    • By TN15
    • June 7, 2026
    JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

     आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

    • By TN15
    • June 7, 2026
     आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

    अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

    • By TN15
    • June 7, 2026
    अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ