भारतीय युवा कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया और सांकेतिक प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज किया।

आज देश के बेरोजगार युवा, राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मना रहे है, इसके लिए सिर्फ और सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार हैं : श्रीनिवास बी वी 

देश का हर छठा ग्रेजुएट बेरोजगार है, 10 साल में 22 करोड़ से अधिक लोगों ने केंद्र सरकार की नौकरी के ल‍िए आवेदन किया: श्रीनिवास बी वी।

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने आज देश भर में प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया, इस अवसर पर दिल्ली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के विरुद्ध सांकेतिक प्रदर्शन का आयोजन किया। इस अवसर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार जब से आई, देश के युवाओं के लिए बेरोजगारी की सौगात लाई है। इस ही लिए आज देश के बेरोजगार युवा उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में माना रहे है।

 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह भी कहा कि भारत विश्व के सबसे युवा देशों में से एक है, देश के अंदर ज्यादा संख्या में युवा आबादी है, और उसमे से 60% युवा बेरोजगार घूम रहे है, 20 वर्ष से लेके 24 वर्ष तक के युवाओं में 42% युवा बेरोजगार है, यह एक अत्यंत ही भयावह स्थिति है, देश भर में आज 45 वर्षो में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, पर मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ हम दो हमारे दो के लिए काम कर रही है, उन्हे देश के बेरोजगार युवा की दिक्कत और परेशानी नहीं दिखाई पड़ रही है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह भी कहा की मोदी सरकार के राज में देश आज आर्थिक मंदी से जूझ रहा है और देश में आज बेरोजगारी दर बढ़ती जा रही है, एक युवा राष्ट्रीय के लिए इससे ज्यादा खतरनाक इस्थिति और कुछ नही हो सकती है, आज देश का युवा मायूस है, मोदी जी ने देश के युवाओं से हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वायदा किया था, उस हिसाब से आज देश में 16 करोड़ युवाओं को रोजगार मिल जाना चाहिए था, पर असलियत यह है 16 करोड़ युवाओं को रोजगार तो नही मिला पर 22 करोड़ लोगो के आवेदन जरूर आए और उसमे से सिर्फ 7 लाख लोगो को रोजगार मिला, इस लिए आज देश का युवा राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाने पर मजबूर है। उन्होंने यह भी कहा की मोदी जी को देश के युवाओं के रोजगार की चिंता तो नही पर अमित शाह के बेटे जय शाह के रोजगार की अवश्य है, आज हम प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते है कि वो देश के बेरोजगार युवाओं पर भी थोड़ा ध्यान दे और उनके रोजगार के लिए भी जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाए।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि देश का हर छठा ग्रेजुएट बेरोजगार है। 10 साल में 22 करोड़ लोगों ने केंद्र सरकार की नौकरी के ल‍िए आवेदन किया। मोदी सरकार 1% लोगों को भी नौकरी नहीं दे पाई। केंद्र व राज्यों में 60 लाख पद खाली पड़े हैं, सरकार उस पर कुछ क्यों नही कर रही है? रोजगार पैदा करने वाले MSME सेक्टर के लिए क्या योजना है केंद्र सरकार के पास?, उन्होंने यह भी कहा कि हम मोदी जी से उनके जन्मदिवस पर यह मांग करते है कि युवाओं को रोजगार दीजिए, और युवाओं के हक की बात कीजिए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और इस सांकेतिक प्रदर्शन में शामिल हुए।

  • Related Posts

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading
    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, प्लॉट नं. C-55, फेस-2, नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर