इंडियन मैडिकल एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन

सहारनपुर
महानगर के जी.पी.ओ.रोड स्थित होटल के सभागार मे आई एम ए की मासिक बैठक का हुआ आयोजन हुआ जिसमे कनिष्क हास्पिटल देहरादून से आए वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल जी गैनदोत्रा तथा वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप दैथिक ने विचार रखे।डॉक्टर राहुल ने कहा कि हमे खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होने ने कहा कि हमे मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा का सेवन करना चाहिए, फल हरी सब्जी, बादाम,अखरोट, सीड्स, चिकन, मछली,पनीर खाने चाहिए। डॉक्टर राहुल ने कहा कि हमे रिफाईंड तेल,शराब, ध्रुमपान,शुगर का सेवन नही करना चाहिए। डॉक्टर संदीप दैथिक ने कहा कि कन्धे के दर्द को हल्के मे नही लेना चाहिए उसकी सही जांच और इलाज कराना चाहिए, सभी कन्धे के दर्द फ्रोजन शोलडर नही होते है।आई.एम.ए के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण शर्मा ने बताया कि आई.एम.ए के द्वारा स्कूलो मे जरुरतमंद छात्रो को स्वेटर बाटे गए और आगे भी आई.एम.ए के द्वारा सामाजिक कार्यो मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाएगा।एडवोकेट सत्येनद्र कुमार वर्मा द्वारा सभी चिकित्सको को POSH Act के बारे मे प्रशिक्षण दिया गया।डॉक्टर नीरज आर्य ने पिछली मिटिंग के मिनटस को पढा तथा सभी अतिथियो का धन्यवाद किया।कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉक्टर कलीम अहमद ने किया।इस मौके पर कनिष्क हास्पिटल के निदेशक डॉक्टर मुकेश कुमार गुप्ता, डॉक्टर रितु गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉक्टर अनुपम मलिक, डॉक्टर रेणू शर्मा, डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर डी.के.गुप्ता,डॉक्टर डी.के.तिवारी,डॉक्टर महेश चन्द्रा,डॉक्टर विकास अग्रवाल, डॉक्टर विवेक बैनर्जी, डॉक्टर रजनीश सिंघल, डॉक्टर रविकांत निरंकारी, डॉक्टर राहुल सिंह, डॉक्टर जयपाल चन्द, डॉक्टर अरुण अनेजा,डॉक्टर शशिकांत, डॉक्टर पूनम मखीजा, डॉक्टर विनिता मल्होत्रा, डॉक्टर अनिल मलिक, डॉक्टर संदीप गर्ग, डॉक्टर प्रशान्त खन्ना, डॉक्टर शैलजा ,डॉक्टर राजेश गुप्ता,डॉक्टर अवनीश सिंघल ,डॉक्टर महेश गोयल, डॉक्टर साक्षी मलिक आदि चिकित्सक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य…

    Continue reading
    मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में करीब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

    • By TN15
    • March 14, 2026
    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है, ईरान की जवाबी रणनीति है!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है,  ईरान की जवाबी रणनीति है!

    ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें?

    • By TN15
    • March 14, 2026
    ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें?