भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने फोर्टिस ग्रेटर नोएडा में अत्याधुनिक पीआईसीयू (PICU) का किया उद्घाटन

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने आज अपने हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को और मज़बूती देते हुए अत्याधुनिक पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) की शुरुआत की। इस सुविधा का उद्घाटन भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट आइकन भुवनेश्वर कुमार ने किया।

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा का नया पीआईसीयू क्षेत्र के सबसे बड़े पीआईसीयू में से एक है, जिसमें 10 बेड और विशेष आइसोलेशन रूम शामिल हैं। यह यूनिट 1 माह से 18 वर्ष तक के बच्चों के इलाज के लिए बनाई गई है। इसमें अत्याधुनिक तकनीक जैसे पीडियाट्रिक वेंटिलेटर, नॉन-इनवेसिव वेंटिलेटर, कार्डियक और न्यूरोलॉजिकल मॉनिटरिंग, हीमोडायलिसिस, आर्टेरियल और सेंट्रल लाइन सपोर्ट, हाई-फ्रीक्वेंसी वेंटिलेटर और ईसीएमओ सपोर्ट उपलब्ध है।

उद्घाटन के मौक़े पर क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने कहा, “मैं फोर्टिस ग्रेटर नोएडा को इस अत्याधुनिक पीआईसीयू की शुरुआत के लिए दिल से बधाई देता हूं। यह एक ज़रूरी पहल है। पीआईसीयू बच्चों की गंभीर बीमारियों के इलाज में अहम भूमिका निभाता है, दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में मदद करता है और मृत्यु दर को कम करने में सहायक साबित होता है।”

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा के कंसल्टेंट पीडियाट्रिक्स, डॉ. कुशाग्र गुप्ता ने कहा, “पीआईसीयू विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाया गया आईसीयू है। बच्चों की बीमारियां बड़ों से अलग होती हैं, इसलिए उन्हें वयस्क आईसीयू में रखना उनके लिए सुरक्षित नहीं होता। संक्रमण का खतरा भी अधिक रहता है। शहरी इलाकों और यहां आबादी बढ़ने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन की वजह से बच्चों से जुड़ी बीमारियों में तेज़ी आई है। डेंगू, मलेरिया, हेपेटाइटिस-ए, सांस का संक्रमण और एलर्जी-अस्थमा जैसी बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे समय में पीआईसीयू का होना बेहद ज़रूरी है, ताकि समय पर और टॉप क्लास इलाज मिल सके।”

फोर्टिस हेल्थकेयर के ज़ोनल डायरेक्टर मोहित सिंह ने कहा, “यह नई सुविधा हमारे समर्पण का प्रमाण है। हमारा ध्यान ग्रेटर नोएडा के बच्चों के लिए सबसे ऊंचे स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर है। हमारे लिए केवल जीवन बचाना के लिए संवेदनशीलता के साथ और सटीक ढंग से इलाज करना भी बेहद अहम है।”

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा के फैसिलिटी डायरेक्टर सिद्धार्थ निगम ने कहा, “पीआईसीयू में चौबीसों घंटे उपलब्ध चिकित्सकों की टीम और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मौजूद हैं। मजबूत क्रिटिकल केयर सपोर्ट की बदौलत यहां जटिल बीमारियों का इलाज संभव हो पाएगा, जिससे मरीज़ों के लिए बेहतर नतीजे मुमकिन होंगे।”

  • Related Posts

    गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

    Continue reading
    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Tiranga March Live Updates: दिल्ली में तिरंगा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    • By TN15
    • October 18, 2026
    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    • By TN15
    • October 18, 2026
    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

    • By TN15
    • October 18, 2026
    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    • By TN15
    • October 17, 2026
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    • By TN15
    • October 17, 2026
    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह