कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

शनिवार को एशियाई खेलों में भारत को कबड्डी में दूसरा गोल्ड मिला। पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर कमाल किया। मुकाबला कांटे का रहा. पहले हाफ में ईरान ने बढ़त हासिल कर ली थी. फिर दूसरे हाफ में टीम इंडिया की तरफ से शानदार वापसी देखने को मिली. एक वक्त पर भारत ने ईरान को ऑलआउट भी कर दिया था। इसके बाद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहले हाफ यानी शुरुआती 20 मिनट में ईरान ने 18-17 से बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने 23-16 का स्कोर करके मैच अपने नाम कर लिया। अंतिम हाफ में ऑलआउट होने के बाद ईरान की टीम दबाव में दिखाई दी। भारत ने इसी का फायदा उठाते हुए कमाल किया. इस हाफ में भारत की तरफ से शानदार डिफेंस देखने को मिला।

 

भारत को मिला चौथा गोल्ड

 

यह एशियन गेम्स में भारत के लिए चौथा गोल्ड रहा. सबसे पहला गोल्ड महिला क्रिकेट टीम ने जीता था. इसके बाद शूटिंग मिक्स्ड टीम और कबड्डी की महिला व पुरुष टीमों ने गोल्ड जीता।

 

कबड्डी में भारत का 9वां गोल्ड

 

1990 से 2026 तक खेले गए एशियाई खेलों के 10 इवेंट में भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने 9 बार गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है. सिर्फ 2018 में भारतीय पुरुष टीम गोल्ड जीतने से चूक गई थी।

 

 

भारत की महिला टीम ने भी ईरान को हराकर जीता गोल्ड

 

इससे पहले दिन में भारत की महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। शुरुआत में दोनों ही टीमें एक दूसरे पर हावी दिखीं, लेकिन अंत में भारत ने कमाल किया।

 

 

भारत के खाते में 28 मेडल

 

चौथे गोल्ड के साथ भारत के पास कुल 28 मेडल हो गए हैं। गोल्ड जीतने के साथ भारत मेडल टैली में 10वें पायदान पर पहुंच गया है। 4 गोल्ड के अलावा 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज हैं. पिछले यानी 2023 के एशियाई खेलों में भारतीय दल ने कुल 107 मेडल जीते थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भारत अपना रिकॉर्ड तोड़ पाता है या नहीं।

  • Related Posts

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत के साथ न्यूजीलैंड…

    Continue reading
    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस