भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया

भारत ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल में भारतीय महिला टीम ने ईरान को 37-34 से हराया। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का तीसरा गोल्ड और कुल 27वां मेडल है। पहले हाफ में भारत के पास अच्छी बढ़त थी, लेकिन दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी कर ली थी और टीम इंडिया की बढ़त सिर्फ एक पॉइंट की रह गई थी। मगर आखिरी 5 मिनट में भारतीय टीम ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

हाफ टाइम तक भारत को ईरान पर 22-16 से बढ़त हासिल थी। दूसरे हाफ की शुरुआत में ईरान ने कमाल का प्रदर्शन किया और एक समय स्कोर 27-26 तक आ पहुंचा था, टीम इंडिया ऑलआउट हो गई थी। मुश्किलें बढ़ने लगी थीं, लेकिन इसी बीच टाइम-आउट हुआ, जिसके बाद भारतीय टीम ने अपनी रणनीति बदली और ईरान की टीम को बुरी तरह धो डाला। आखिरी 5 मिनट में ईरान के खिलाड़ी बुरी तरह दबाव तले दबे नजर आए।

भारत चौथी बार चैंपियन

 

यह एशियन गेम्स के इतिहास में चौथी बार है जब भारत की महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। लेकिन बाकी सभी मौकों पर भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड भी कायम रखा है।

ईरान के साथ फाइनल समाप्त होने के बाद भारतीय टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने स्वीकार किया कि ईरान बहुत टक्कर वाली टीम होगी, लेकिन पुष्पा को पूर्ण विश्वास था कि उनकी टीम गोल्ड मेडल जीतकर लाएगी।

 

भारत को तीसरा गोल्ड

 

यह 2026 एशियन गेम्स में भारत का तीसरा गोल्ड मेडल है। उनसे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कमलजीत और सुरुची सिंह ने मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। भारत अभी पदक तालिका में 27 मेडल के साथ 12वें पायदान पर है।

  • Related Posts

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत के साथ न्यूजीलैंड…

    Continue reading
    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस