टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में डर गया था भारत : इंजमाम-उल-हक

नई दिल्ली, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने शुक्रवार को कहा कि टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम डर गई थी, क्योंकि वह दबाव में थी। टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के बीच साफ तौर पर देखा गया था कि वह दबाव में थे। इंजमाम ने एआरवाई स्पोर्ट्स को बताया, ” पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत डरा हुआ था। ये उनका शारीरिक हाव-भाव बता रहा था। अगर आप बाबर और कोहली का टॉस के दौरान साक्षात्कार को देखें तो खुद अंदाजा लगा पाएंगे कि कौन दबाव में था।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी टीम का शारीरिक हाव भाव उनसे काफी बेहतर था। ऐसा नहीं था कि रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारत दबाव में था। यह स्पष्ट था कि मैच शुरू होने से पहले ही वे सभी दबाव में थे।”

इंजमाम ने कहा कि भारत शुरू से ही खिताब का दावेदार था, लेकिन अत्यधिक दबाव ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया।

उन्होंने कहा, “भारतीय टीम कभी भी उस तरह से नहीं खेलती है जैसा उन्होंने खेला। वे एक अच्छी टी20 टीम हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। यदि आप पिछले 2-3 सालों में उनके प्रदर्शन को देखते हैं, तो बेहद शानदार रहे हैं, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच में उन्होंने ज्यादा दबाव ले लिया, जिसके कारण उनकी हार हो गई।”

Related Posts

‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज…

Continue reading
10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम
  • TN15TN15
  • September 1, 2026

भारतीय क्रिकेट में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

  • By TN15
  • September 2, 2026
‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

  • By TN15
  • September 2, 2026
हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

  • By TN15
  • September 2, 2026
नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

  • By TN15
  • September 2, 2026
स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

  • By TN15
  • September 2, 2026
बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

…और रो पड़े दबंग विधायक अनंत सिंह! जानें क्या है मामला?

  • By TN15
  • September 2, 2026
…और रो पड़े दबंग विधायक अनंत सिंह! जानें क्या है मामला?