भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट : लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 197 रन बनाए

कानपुर, कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड की टीम ने 85.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 197 रन बना लिए हैं। टेस्ट के दूसरे दिन खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 129 रन बना लिए थे। दोनों बल्लेबाज टॉम लाथम और विल यंग ने 396 गेंदों पर 151 रनों की शानदार साझेदारी की। तभी भारतीय गेंदबाज अश्विन ने अपनी पहली गेंद पर यंग को आउट कर दिया। यंग ने 214 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 89 रन बनाए। कीवी टीम अभी भी भारत से 148 रन पीछे है। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे केन विलियमसन ने 64 गेंदों में दो चौके की मदद से टीम के खाते में 18 रन जोड़े और भारतीय गेंदबाज उमेश यादव के 11वें ओवर की तीसरी गेंद में एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

उधर, न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टिम साउदी ने पांच विकेट अपने नाम किए। इससे पहले, भारत ने शुक्रवार के दिन चार विकेट गंवाकर 258 रन से शुरूआत की थी, लेकिन कीवी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया, लेकिन मैच में श्रेयस अय्यर ने डेब्यू मैच में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।

संक्षिप्त स्कोर :

भारत 111.1 ओवर में 345/10 (श्रेयस अय्यर 105, शुभमन गिल 52, रवींद्र जडेजा 50, टिम साउदी 5/69, काइल जैमीसन 3/85), (न्यूजीलैंड 85.3 ओवर में 197/2, टॉम लैथम 82 पर नाबाद)।

Related Posts

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading
एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक