India Operation Kaveri : सूडान से 231 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान, अब तक 2100 को निकाला सुरक्षित, 1600 पहुंचे भारत

Operation Kaveri: सूडान की राजधानी खार्तूम समेत कई जगहों पर भीषण लड़ाई की खबरों से देश में सुरक्षा स्थिति अस्थिर बनी हुई है. इस बीच जानकारी के मुताबिक लगभग 1600 भारतीय सुरक्षित स्वदेश पहुंच चुके हैं.

Sudan Crisis: भारत सरकार ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत सूडान में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस ला रही है. इस बीच भारतीय वायुसेना का एक और विमान 231 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा. भारतीय वाहक इंडिगो ने सूडान में फंसे भारतीयों को लेकर जेद्दा से उड़ान भरी थी. इस बात की जानकारी विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट कर के दी. मुरलीधरन ने ट्वीट किया कि 231 भारतीयों को लेकर विमान नई दिल्ली पहुंच गया है.

इस 5वीं आउटबाउंड फ्लाइट के साथ, 1600 भारतीय सुरक्षित स्वदेश पहुंच चुके हैं. इंडिगो एयरलाइन ने अपने एक बयान में कहा कि वह सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के केंद्र सरकार के मिशन का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है. बयान में कहा कि एयरलाइन ने मानवीय आवश्यकता के लिए आगे कदम बढ़ाया है, जिससे फंसे हुए नागरिकों को वापस उनके परिवार के पास सुरक्षित लाया जा सके. इससे पहले शुक्रवार (28 अप्रैल) को विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत अब तक 2,100 भारतीय जेद्दा पहुंच चुके हैं.

2,100 भारतीय पहुंच चुके हैं भारत

भारतीय वायुसेना ने 27 और 28 अप्रैल की रात को एक साहसी कारनामा कर दिखाया. ऑपरेशन के तहत वायुसेना ने C-130J विमान ने एक छोटी हवाई पट्टी में अंधेरे में विमान को लैंड कराते हुए 121 भारतीयों को बचाया. वायुसेना से मिली जानकारी के मुताबिक 121 लोगों में एक गर्भवती महिला भी शामिल थी. इससे पहले गुरुवार (27 अप्रैल) की रात को 135 भारतीयों को लेकर सातवां विमान IAF C-130J जेद्दाह एयरपोर्ट पर पहुंचा. 28 अप्रैल को विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत अब तक 2,100 भारतीय जेद्दा पहुंच चुके हैं.

सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक समूह के बीच पिछले 15 दिनों से भीषण लड़ाई जारी है. जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है. भारत सरकार की तरफ से सूडान में फंसे लोगों को स्वदेश वापस लाने के लिए सोमवार को 24 अप्रैल को ऑपरेशन कावेरी चलाया गया था.

  • Related Posts

    ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    ओमान के शिनास बंदरगाह के पास जहाज एमटी…

    Continue reading
    होर्मुज बंद, भारत पर होगा गंभीर संकट! तेल से महंगाई तक 4 मोर्चों पर लगेगा झटका, टेंशन में CTI
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    पश्चिमी एशिया में तनाव और संकट के चलते…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी