India Debt: क्या भारत भी लेता है कर्ज, जानें किस देश का सबसे ज्यादा उधार?

India Debt: कर्ज लेना एक बड़ी अर्थव्यवस्था को चलाने का एक सामान्य हिस्सा होता है. इंफ्रास्ट्रक्चर, कल्याणकारी योजना और विकास परियोजनाओं के लिए फंडिंग जुटाने के लिए यह काफी ज्यादा जरूरी होता है. केंद्रीय बजट 2026-27 के मुताबिक भारत का कुल बकाया कर्ज लगभग ₹197.18 लाख करोड़ तक पहुंचाने का अनुमान है. हालांकि जो बात जरूरी है वह यह है कि इस कर्ज का एक काफी बड़ा हिस्सा घरेलू है.

 

भारत का कर्ज

 

Key points generated by AI, verified by newsroom
भारत का कर्ज ज्यादातर आंतरिक स्रोतों से ही आता है. इनमें सरकारी बॉन्ड, बैंक और वित्तीय संस्थान शामिल है. कुल कर्ज का लगभग 97% हिस्सा घरेलू है. इसी के साथ बाहरी कर्ज सिर्फ लगभग 3% है. यह मोटे तौर पर ₹6.74 लाख करोड़ माना जाता है.

यह भारत को उन देशों की तुलना में वैश्विक वित्तीय झटकों के प्रति कम संवेदनशील बनता है जो बाहरी कर्ज पर काफी ज्यादा निर्भर रहते हैं. इसके अलावा भारत का कर्ज से जीडीपी अनुपात लगभग 55.6% है. इसे काफी ज्यादा स्थिर माना जाता है.

 

वैश्विक स्तर पर भारत को सबसे ज्यादा कर्ज कौन देता है?

 

अगर बाहरी कर्ज की बात करें तो भारत किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहता. इसके बजाय यह वैश्विक संस्थान और मित्र देशों के मिश्रण से कर्ज लेता है. अंतरराष्ट्रीय संगठनों में विश्व बैंक भारत को सबसे ज्यादा कर्ज देने वाला संस्थान है. इसका बकाया कर्ज लगभग 39.3 बिलियन डॉलर है. इनका इस्तेमाल आमतौर पर बड़े पैमाने की विकास परियोजनाओं के लिए किया जाता है.

 

कौन सा देश भारत को सबसे ज्यादा कर्ज देता है?

 

अगर हम सिर्फ देश की बात करें तो जापान भारत को सबसे ज्यादा कर्ज देने वाला देश है. भारत पर जापान का बकाया कर्ज 23 बिलियन डॉलर से ज्यादा है. इस फंडिंग का ज्यादातर हिस्सा जापान की विकास एजेंसी के जरिए से आता है. यह काफी कम ब्याज दर पर कर्ज देती है.

 

कर्ज लेने के दूसरे तरीके

 

विश्व बैंक और जापान के अलावा भारत एशिया विकास बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसे संस्थानों से भी कर्ज लेता है. इसके अलावा अनिवासी भारतीय, भारतीय बैंकों में जमा के जरिए काफी योगदान देते हैं. इसे बाहरी देनदारियों का हिस्सा भी माना जाता है. भारत की कर्ज लेने की रणनीति को अक्सर संतुलित और सतर्क माना जाता है. बाहरी कर्ज को कम रखकर और घरेलू स्रोतों पर ज्यादा निर्भर रहकर भारत मुद्रा में उतार-चढ़ाव और वैश्विक संकटों के अपनी अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले जोखिम को कम करता है.

 

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । सरकार की मजदूर विरोधी, जन विरोधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह