इंडिया गठबंधन बना रहा सरकार, बिहार में है प्रशासनिक अराजकता : तेजस्वी

राजापाकर। संजय श्रीवास्तव।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया एलायंस की सरकार बनने जा रही है और एनडीए की विदाई तय है। वे शनिवार को बिदुपुर प्रखंड के चांदपुरा सैदावाद गांव में रवि कुमार उर्फ मुन्ना के पिता मदन सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

श्राद्ध कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, “बिहार में असली मुद्दे गरीबी, बेरोजगारी और पलायन हैं, लेकिन सरकार इनसे बेखबर है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है और प्रशासनिक अराजकता चरम पर है।

तेजस्वी यादव ने कई परिजनों से की मुलाकात, बांटा दुख-दर्द:

अपने दौरे के क्रम में तेजस्वी यादव ने चकठकुर्सी कुसियारी गांव पहुंचकर सड़क दुर्घटना में मारे गए चार लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद वे चांदपुरा सैदावाद में रजनीकांत की बहन की शादी समारोह में शामिल हुए। इसके पश्चात कुतुबपुर में जयप्रकाश राय की माँ के श्राद्ध कार्यक्रम और मेघनाथ चौधरी की बेटी की शादी में भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अंत में वे दाउदनगर गांव में रामेश्वर भगत की बेटी की शादी समारोह में शामिल होकर हाजीपुर के लिए रवाना हुए।

वरिष्ठ राजद नेता रहे साथ:

इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ कई राजद नेता और पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, पीएस प्रीतम कुमार, युवा नेता उत्पल यादव, महासचिव नागेंद्र प्रसाद सिंह, महेश चौरसिया, इंजीनियर सुनील कुमार, युवा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, बैद्यनाथ चंद्रवंशी, देव कुमार चौरसिया, रंजीत यादव, निर्दोष यादव, राकेश रमन चौबे सहित कई अन्य नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

  • Related Posts

    सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A…

    Continue reading
    झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?