India Alliance : बसपा भी आएगी इंडिया गठबंधन में, जयराम नरेश ने की अपील 

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने गठबंधन के विस्तार और इसमें बहुजन समाज पार्टी की एंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शनिवार (24 फरवरी) को कहा कि बीजेपी को हराने के लिए मायावती साथ आएं। इंडी गठबंधन में मायावती का स्वागत है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सीट के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में खुद को मजबूत करना चाहती है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए मुरादाबाद पहुंचे जयराम रमेश ने कहा कि हमारे देश में आज सबसे बड़ा मुद्दा किसानों पर हो रहा अत्याचार है। मोदी सरकार किसानों को नजअंदाज कर रहे हैं। हमारी पार्टी इस पर गंभीर है. राहुल गांधी और मल्किकार्जुन खरगे ने इस पर किसानों के साथ हैं। उन्होंने सपा के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कहा कि अलायंस के लिए संतुलित खुशी जरूरी है। बसपा के गठबंधन में आने की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल पर जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे जी ने कहा है कि हमारे दरवाजे खुले हैं. जो बीजेपी को हराना चाहते हैं वो हमारे साथ आएं, उनका स्वागत है।

 

पिछले दिनों भी मायावती ने किया था किनारा

 

बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने अभी तक इंडिया गठबंधन में आने के कोई संकेत नहीं दिए हैं। उन्हें साथ लाने की कोशिश कई बार की गई है, लेकिन इस पर बात नहीं बनी है. पिछले दिनों ही मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए बताया था कि बीएसपी का किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं है और इसको लेकर कई बार स्पष्ट घोषणा भी कर दी गई है, लेकिन बार-बार अफवाह फैलाना यह साबित करता है कि बीएसपी के बिना कुछ पार्टियों की यहां सही से दाल गलने वाली नहीं है. बहुजन पार्टी अपने बलबूते पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी और पार्टी का ये फैसला अटल है। बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि लोगों को ऐसी अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है।

 

कांग्रेस को सपा ने दी हैं ये 17 सीटें

 

यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच 21 फरवरी को गठबंधन पर सहमति बन गई थी। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 17 पर कांग्रेस लड़ेगी, जबकि 63 पर समाजवादी पार्टी लड़ेगी।  कांग्रेस को अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर और मथुरा सीट दी गई है।

  • Related Posts

    पंडित नेहरू से PM मोदी की तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान!
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस…

    Continue reading
    टीएमसी का होगा कांग्रेस में विलय, राज्यसभा जाएंगी ममता बनर्जी, अभिषेक बनेंगे राष्ट्रीय महासचिव !
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    नई दिल्ली। देश की राजनीति किसी ने सोचा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    • By TN15
    • June 10, 2026
    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    • By TN15
    • June 10, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    • By TN15
    • June 10, 2026
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

    • By TN15
    • June 10, 2026
    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम