समस्या समाधान परिवार  व सोशलिस्ट युवजन सभा का ग्यारहवां वस्त्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

अशोक चौराहे पर मजदूरों, गरीबों, वेसहारों को बांटे गए गर्म कपड़े व कंबल

समस्या समाधान परिवार ने ग्यारहवां वस्त्र वितरण कार्यक्रम के दौरान अशोक चौराहा पर जा जाकर जरूरतमंदों को गरम लोई शाल, कम्बल, टोपा, मौजा व वस्त्रों की उपलब्धता कराते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पिछले 11 वर्षों से लगातार सोशल मीडिया पर काम कर रहे हैं ग्रुप समस्या समाधान परिवार ने एक बार पुनः नगर पालिका अध्यक्ष आदरणीय श्री विजय शुक्ला रिंकू जी की अध्यक्षता में ग्रुप के सदस्यों के सहयोग से जरूरतमंद मजदूरों और गरीबों के लिए ठंडक में गरम लोई शाल, कंबल, टोपा, मौजा और पुराने इकट्ठे किए गए वस्त्रों का सहयोग 25 दिसंबर को अशोक चौराहे पे मौजूद सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों और विकलांगो को जाकर किया गया ।
बताते हैं कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन को ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ देश के कई क्षेत्रों से वस्त्र वितरण में सहयोग प्राप्त हुआ।
आदरणीय श्री बृज स्वरूप बीटू पटेल जी ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की व समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
आदरणीय श्री विपुल गुप्ता जी व एडवोकेट रमाकांत चौधरी जी व सोशलिस्ट युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं परिवार के सक्रिय सदस्य मोहम्मद अहमद खान जी व समीर अंसारी जी ने समस्त सहयोगियों को आभार प्रकट करते हुए सभी को धन्यवाद किया।
 महिला विंग की सदस्य रचना सक्सेना जी ने कहा कि अगर भगवान ने हम को सक्षम बनाया है तो हमें जरूरतमंदों की मदद अवश्य करनी चाहिए।
 संचालक रजनीश गुप्ता बताते हैं कि इस वर्ष लोगों ने इतना कपड़ा दिया जिसको पैकिंग करने में लगभग 3 दिन देते हुए समस्या समाधान परिवार के कई भाइयों और नारी शक्तियों ने अपना श्रमदान दिया। वस्त्र वितरण कार्यक्रम को अभी आगे भी रात्रि भ्रमण व जरूरतमंदों पर नजर बनाकर जारी रखा जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन दीपक गुप्ता जी ने किया।
श्रमदान के प्रमुख सहयोगियों में हर वर्ष की भांति चंद्र प्रकाश मौर्य, दिलीप निषाद, निखिल गुप्ता, आशीष जायसवाल, अरुण कश्यप , कृष्णा प्रमुख रहे। इस मौके पर संरक्षिका गंगा देवी गुप्ता, शिखा गुप्ता, राहुल गुप्ता, इकबाल अहमद खान, दिनेश चंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, शिवम साहनी, समीर अंसारी, अजय गुप्ता, विनोद वर्मा, दीपक अवस्थी, हर्षित आदि कई लोग मौजूद रहे।

 

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!