दलित नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर एक तीर से कई निशाने साधने की फ़िराक में बीजेपी!

चरण सिंह 
गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर गुस्से में आये दलितों को मैनेज करने की रणनीति पर बीजेपी में काम हो रहा है। बीजेपी किसी दलित नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर मामले को शांत करना चाहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए दलित नेताओं में अर्जुन मेघवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है। रानी मौर्य को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के समीकरण सबसे मजबूत माने जा रहे हैं।दरअसल अम्बेडकर विपक्ष द्वारा किये जा रहे आंदोलन ने बीजेपी को बैकफुट पर ला दिया है। बीजेपी अब किसी भी तरह से बीजेपी के खिलाफ पनप रहे दलितों के गुस्से शांत करना चाहती है। ऐसे में बीजेपी के पास एक बड़ा मौका है कि किसी दलित नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर कई समीकरण साध दिए जाएं। ऐसे में किसी दलित नेता को अध्यक्ष बनाकर एक तो अमित शाह द्वारा दिए गए बयान पर दलितों पनप रहे गुस्से को कम किया जा सकेगा, दूसरे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने दलित अध्यक्ष को खड़ा किया जा सकेगा। दरअसल कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बहुत पहले पूरा हो चुका है। ऐसे में बीजेपी को राष्ट्रीय अध्यक्ष तत्काल रूप से बनाना है। देखने की बात यह है आज की तारीख में आरएसएस का बीजेपी के हर मामले में पूरी तरह से हस्तक्षेप है। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री आरएसएस के दबाव में ही बनाया गया है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अमित शाह लॉबी के सामने यदि टिके हुए हैं तो उसकी बड़ी वजह आरएसएस का हाथ योगी के सिर पर होना माना जा रहा है। आज की परिस्थितियों में बीजेपी में आरएसएस किसी दलित नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहेगा। ऐसे में प्रश्न उठता है कि दलित नेताओं में से किसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है ? दलित नेता के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नाम की लिस्ट में सबसे आगे नाम केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का माना जा रहा है। दुष्यंत गौतम और रानी मौर्य का नाम भी लिस्ट में माना जा रहा है। ऐसे में रानी मौर्य को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर बीजेपी एक तीर से कई निशाने साध सकती है। रानी मौर्य को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर एक ओर दलितों को खुश किया जा सकेगा तो दूसरी ओर आधी आबादी को भी साधा जाएगा और तीसरे  गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब पर दिए गए बयान पर दलितों में जो गुस्सा है वह काफी हद तक कम हो जाएगा।

  • Related Posts

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading
    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा