संत शिरोमणि गुरु रविदास लीला का शुभारंभ 

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने दोहों, पदों से जात पात का भेदभाव खत्म कर सबको एक सूत्र में बांधने की कोशिश की : मनोज कुमार

किरतपुर । किरतपुर, मौजमपुर रोड सरकड़ा खेड़ी में संत शिरोमणि गुरु रविदास लीला का मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार सस्थापक संत शिरोमणि सतगुरु रविदास लीला परिषद महेशपुर खेड़ी, ब्लॉक उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पत्रकार संगठन (ए) ने फीता काटकर कर शुभारंभ किया। मनोज कुमार जी ने संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत शिरोमणि सद गुरु रविदास ने अपने दोहों, पदों के माध्यम से जातपात का भेद भाव खत्म कर सबको एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया।

विशिष्ठ अतिथि पवन कुमार राजपूत जिला मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय पत्रकार संगठन (ए) ने दीप प्रज्वलित कर कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने एक ऐसे समाज कल्पना की कि जहां ईर्ष्या, द्वेष, भेदभाव, ऊंच-नीच कुछ न हो सब एक समान रहकर अपने कर्तव्य को निर्वहन करें।आज जरूरत उनके बताए रास्ते पर चलने ,उनके जीवन चरित्र को अपनाने की।प्यारे लाल जी वरिष्ठ समाजसेवी निवासी भोजपुर, बलवीर सिंह वरिष्ठ नागरिक महेशपुर खेड़ी, जगदीश पाल श्रीराम सेना ब्लॉक उपाध्यक्ष किरतपुर, जैनेंद्र सिंह ब्लॉक मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय पत्रकार संगठन (ए) आदि अतिथियों ने श्री संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की छवि पर माल्यार्पण किया। कमेटी द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

  • Related Posts

    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक्टिंग से ज्यादा बयानों…

    Continue reading
    ‘बगैर मुसलमानों के इंसानियत…’, मोहन भागवत के बयान पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन 
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!