प्रख्यात अधिवक्ता चौधरी स्वरूप सिंह बिधूड़ी की स्मृति में तीस हजारी कोर्ट में लंच एवं मीटिंग हॉल का उद्घाटन

नई दिल्ली। जमीन जायदाद एवं मुआवजे के प्रख्यात अधिवक्ता रहे स्व.चौधरी स्वरूप सिंह बिधूड़ी की स्मृति में तीस हजारी कोर्ट के लंच एवं मीटिंग हॉल का नामकरण उनके नाम पर किया गया। इसकी जानकारी देते हुए प्रख्यात अधिवक्ता इंदर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि तीस हजारी कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रयास से यह संभव हो सका है। तुगलकाबाद निवासी चौधरी स्वरूप सिंह बिधूड़ी की पहचान एक महान शिक्षाविद,समाजसेवी एवं प्रख्यात अधिवक्ता के रूप में हैं। बहु प्रतिभा के धनी स्वर्गीय विधूड़ी ने 21 वर्षों तक यूपीएससी में सरकारी नौकरी में रहकर भी अपनी सेवा प्रदान की तथा दिल्ली गुर्जर सभा के महामंत्री के रूप में भी यादगार काम किया।
14 जुलाई 2025 को चौधरी स्वरूप सिंह बिधूड़ी के नाम से लंच एवं मीटिंग रूम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में पूर्व सांसद दक्षिणी दिल्ली, रमेश बिधूड़ी, प्रिंसिपल डिस्ट्रक्ट & सेशन जज ( हेड क्वार्टर ) माननीय श्री संजय गर्ग एवम माननीय कुमारी विनीता गोयल, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट & सेशन जज एवम अन्य माननीय जजो की उपस्थिति में तीस हजारी कोर्ट तथा बार के प्रेसिडेंट डीके शर्मा,सचिव विकास गोयल,बार कौंसिल के सदस्य एवम पूर्व सचिव कुमार मुकेश, बार काउंसिल सदस्य, संजय राठी, साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजपाल कसाना,करनैल सिंह, पूर्व अध्यक्ष, साकेत बार, सचिव अनिल बसोया,नई दिल्ली बार के पूर्व सचिव वीरेन्द्र कसाना,अनिल चौहान,पूर्व विधायक मदन लाल, भगीरथ वर्मा,हिमांशु खारी,प्रदीप नागर,सन्दीप भाटी,ओपी भारती,मुकेश बंसल,हितेश बैसला,निर्देश बिधूड़ी,मनीष चौधरी,संजय चौधरी,राहुल चौधरी, यश चौधरी,जगदेव बिधूड़ी,दुष्यंत बिधूड़ी,रजनीश वर्मा,हितेश वर्मा, हिमांशु वर्मा,लोकेश चौधरी,धर्मेंद्र बसोया,राजेश रेक्सवॉल,आशीष तंवर,मोहित अवाना,आशीष बिधुड़ी, सतीश बिधूड़ी,विनोद बिधुड़ी, हरिचन्द जाखड़,प्रशांत चौधरी के अलावा भारी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिवक्ता इंदर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि इस महान कार्य का सारा श्रेय तीस हजारी कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर डीके शर्मा एवं सचिव श्री विकास गोयल तथा उनकी पूरी टीम को जाता है। अधिवक्ता इंदर सिंह बिधूड़ी स्व. अधिवक्ता चौधरी स्वरूप सिंह बिधूड़ी को अपना आदर्श मानते हैं तथा उनके पद चिन्हों पर चलते हुए उनकी यश कीर्ति एवं आदर्श को बढ़ाने में दिन रात लगे हैं।अधिवक्ता इंदर सिंह बिधूड़ी की पहचान न सिर्फ जमीन जायदाद संबंधी मामलों के प्रख्यात अधिवक्ता के रूप में है,बल्कि उन्होंने समाज की भी विभिन्न रूपों में लगातार अपनी सेवा से एक अलग पहचान बनायी है। श्री विधूड़ी का कहना है कि स्व. चौधरी स्वरूप सिंह बिधूड़ी उनके प्रेरणा स्रोत हैं तथा वह आजीवन उनके पद चिन्हों पर चलते रहेंगे।

  • Related Posts

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सीटू…

    Continue reading
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    युवाओं को वैश्विक समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है