गायघाट के लदौर पंचायत में इंटरस्तरीय विद्यालय भवन का उद्घाटन

विधायक निरंजन राय रहे मुख्य अतिथि

मुजफ्फरपुर/गायघाट। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत लदौर पंचायत के पुरानानकार उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में इंटरस्तरीय भवन का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गायघाट विधायक निरंजन राय शामिल हुए।

विधायक के साथ पूर्व मुखिया दीपक झा, युवा नेता राहुल कुमार, कलेशर यादव, रीगा राय, अरविंद राय, रामजी सहनी, नथूनी सहनी, रौशन कुमार, भरत मंडल, सुगीया देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य मनोज कुमार, शिक्षक अजीत कुमार, नवीन साही सहित अन्य शिक्षकों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी वक्ताओं ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें और शिक्षा को प्राथमिकता दें। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण और मिट्टी भराई जैसे आवश्यक विकास कार्यों के लिए सहयोग की मांग भी रखी।

गांव के लोगों में इंटरस्तरीय शिक्षा की सुविधा शुरू होने से खासा उत्साह है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे अब उनके बच्चों को उच्चतर शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे शिक्षा का स्तर भी बेहतर होगा।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को सम्मानित किया गया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

  • Related Posts

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    बिहार के जमुई में हुई छेड़छाड़ की घटना…

    Continue reading
    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    श्रीराम गार्डन  में प्रतिभा सम्मान 19 वा पुरस्कार वितरण समारोह

    श्रीराम गार्डन  में प्रतिभा सम्मान 19 वा पुरस्कार वितरण समारोह

    SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

    SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति!