जनवादी महिला समिति की बैठक में महिलाओं ने लिया भाजपा उम्मीदवार को हराने का संकल्प 

द न्यूज 15 
नोएडा । अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के संगठनात्मक चुनाव की चल रही प्रक्रिया के तहत समिति की जिलाध्यक्ष चंदा बेगम व सचिव आशा यादव, वरिष्ठ नेता लता सिंह ने राम वाटिका कालोनी सोरखा सेक्टर- 115, नोएडा पर महिलाओं की बैठक कर नई कमेटी का चुनाव किया।  बैठक में  श्याम वाटिका कालोनी सोरखा सेक्टर- 115, कमेटी में अध्यक्ष- पूजा, उपाध्यक्ष- सविता,  सचिव- किरण, सहसचिव- संगीता, कोषाध्यक्ष- मोनिका को चुना गया।
 बैठक को संबोधित करते हुए महिला नेता आशा यादव ने जन मुद्दों और महिलाओं के मुद्दों को रेखांकित किया उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के शासन में महिलाओं की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है बढ़ती महंगाई ने घर का खर्च चलाना मुश्किल कर दिया है सरकार सिर्फ योजनाओं की घोषणा करती है लेकिन गरीब लोगों को उसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है उन्होंने महिलाओं से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को हराने की अपील किया।
 बैठक को संबोधित करते हुए मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि पिछले कई बार से भारतीय जनता पार्टी के विधायक यहां से बनते आ रहे हैं लेकिन स्थानीय समस्याओं का समाधान कराने में वे पूरी तरह विफल रहे हैं उन्होंने कहा कि हिंडन नदी पुस्ता के साथ-साथ बसी कालोनियों के नागरिक माननीय विधायक पंकज सिंह जी के यहां बिजली दिलाए जाने की मांग को लेकर 5 वर्षों तक लगातार चक्कर काटते रहे लेकिन वे 5 वर्षों में बिजली की समस्या का समाधान नहीं करा पाए।
बैठक को महिला नेता चंदा बेगम, लता सिंह, किरण आदि ने संबोधित किया। बैठक में महिलाओं ने भाजपा उम्मीदवार को हराने का संकल्प लिया।

Related Posts

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
  • TN15TN15
  • October 17, 2026

अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

Continue reading
CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Tiranga March Live Updates: दिल्ली में तिरंगा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

  • By TN15
  • October 17, 2026
गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’