कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

कानपुर नगर पुलिस ने महज चार दिनों में एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करने वाली इस वारदात में 15 साल पुराने दोस्त ने ही कोचिंग संचालक की हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए महिला का भेष धारण किया था।

मृतक के मित्र ने बुर्का और लेडीज बैग का इस्तेमाल कर की हत्या

कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग संस्थान से 31 मई की रात कोचिंग संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता का शव बरामद हुआ था। घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया था. पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी सेंट्रल की निगरानी में 10 विशेष टीमों का गठन किया गया. टीमों ने आसपास लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच के दौरान एक बुर्का पहने महिला संदिग्ध रूप से घटनास्थल के आसपास दिखाई दी। तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को बड़ा सुराग मिला. जांच में सामने आया कि बुर्के में दिख रही महिला वास्तव में कोई महिला नहीं, बल्कि मृतक का पुराना मित्र मोहित द्विवेदी था। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का, दस्ताने और लेडीज बैग का इस्तेमाल किया था।
 
सोने की मोटी चेन और ब्रेसलेट के लालच में दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले 15 सालों से मृतक का मित्र था और उसके कोचिंग संस्थान में नियमित रूप से आता-जाता था। मृतक के गले में सोने की मोटी चेन और हाथ में सोने का ब्रेसलेट देखकर उसके मन में लालच पैदा हुआ। इसी लालच में उसने हत्या की साजिश रची और अपने मित्र प्रकाश चंद्र गुप्ता की हत्या कर दी. वही पुलिस को आरोपी के पास से सोने की चेन, ब्रेसलेट, बुर्का, दस्ताने, लेडीज बैग, मोबाइल फोन, नकदी और एक अवैध 315 बोर तमंचा भी बरामद किया है।

  • Related Posts

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र…

    Continue reading
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की एक टीम ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी