आंदोलनरत कर्मचारियों के समर्थन में सीटू ने बीएचईएल कम्पनी पर किया मजदूर किसान महापंचायत का आयोजन

1 से 3 जुलाई 2025 को हड़ताल कर बीएचईएल कम्पनी की तालाबंदी की गई घोषणा

नोएडा । केंद्रीय वेतनमान लागू करवाने व गैर कानूनी तरीके से कार्य से रोकें गए 17 श्रमिकों की कार्य पर पुनः बहाली की मांग को लेकर पिछले दो माह से आंदोलनरत कर्मचारियों के समर्थन में सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) गौतमबुद्धनगर जिला कमेटी ने मै० भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लि० बीएचईएल सदन सेक्टर- 16 ए, नोएडा फिल्म सिटी पर मजदूर-किसान महापंचायत का आयोजन किया।
महापंचायत में बीएचईएल प्रबंधकों द्वारा श्रमिकों के आर्थिक शोषण, उत्पीड़न करने व क्षेत्रीय केंद्रीय श्रम आयुक्त द्वारा श्रमिकों के मुद्दे पर उदासीन रवैया और जनतांत्रिक व लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करते हुए महापंचायत में टेंट लगाने से रोकने की कड़ी निंदा की गई और महा पंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया, कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का सम्मानजनक समाधान नहीं किया गया, तो 01 जुलाई से 3 जुलाई 2025 को संस्थान में तीन दिवसीय हड़ताल कर बीएचईएल कंपनी के सभी गेटों पर धरना-प्रदर्शन कर पूर्ण रूप से तालाबंदी की जाएगी।

 

पंचायत को संबोधित करते हुए सीटू के राष्ट्रीय सचिव सुदीप दत्ता ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो सीटू के कार्यकर्ता बीएचईएल के देश भर के सभी संस्थानों/कम्पनियों पर भी धरना प्रदर्शन करेगें और सीटू दिल्ली राज्य अध्यक्ष वीरेंद्र गौड ने श्रम कानूनों का उल्लंघन करने व श्रमिक विरोधी नीतियों अपनाने पर कड़ा विरोध करने के साथ ही श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों के खिलाफ 9 जुलाई 2025 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया।
महा पंचायत को सीटू दिल्ली एनसीआर महासचिव पीवी अनियन राज्य कमेटी सदस्य पुष्पेंद्र सिंह, एक्टू नेता अमर सिंह, यूपीएलएफ नेता रामनरेश यादव, टीयूसीआई नेता उदय चंद्र झा, किसान सभा नेता जगबीर नंबरदार, बीर सिंह नागर, गवरी मुखिया, सुरेश यादव, विजय यादव, किसान एकता संघ के नेता शौकत अली चौधरी, प्रमोद शर्मा, विक्रम नागर, पप्पू नागर, संजीव चौधरी, भारतीय किसान परिषद के नेता उदल आर्य, सोनू यादव, नरेश यादव, मोनू चौहान, गुलशन यादव, भारत यादव, डब्बू यादव, विक्रम यादव, दीपक शर्मा, जनवादी महिला समिति की नेता चंदा बेगम, रेखा चौहान, गुड़िया देवी, इशरत, दिल्ली एयरपोर्ट यूनियन के नेता राज सिंह, ग्रेटर नोएडा माली एवं सफाई कामगार यूनियन के नेता रामकिशन, टीकम चौधरी, नोएडा प्राधिकरण श्रम अनुबंध कर्मचारी संघ के नेता बृजभान चौधरी, सीटू गाजियाबाद कमेटी के नेता जीएस तिवारी, बृजेश कुमार सिंह, ईश्वर त्यागी, त्रिशूल सिंह, देवेंद्र शर्मा, सीटू गौतमबुद्धनगर नेता रामसागर, हुकम सिंह, मुकेश कुमार राघव, रामस्वारथ, रंजीत तिवारी, गंगेश्वर दत्त शर्मा, पिंकी देवी, बीएचईएल कर्मचारी नेता सुरेंद्र सिस्वाल, रंजीत सिंह, मनमोहन, शालू, बीना, गुड़िया, एवं सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी से जुड़ी हुई विभिन्न यूनियन के नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में किसान सभा के गायक रतन गंभीर ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किए।
महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने महा पंचायत में आए सभी मजदूर किसान, महिला व सभी ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी/ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया।

 

 

  • Related Posts

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!