Sandeshkhali Case में CBI ने फिर दर्ज कीं 3 अलग-अलग FIR, 1 TMC के शेख शाहजहां के खिलाफ भी

Sandeshkhali Case: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली केस में सीबीआई ने 3 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें 2 एफआईआर अज्ञात के खिलाफ हैं, जबकि 1 आरोपी और टीएमसी नेता शेख शाहजहां के खिलाफ दर्ज हुई है। सीबीआई ने 5 जनवरी, 2024 को ईडी अफसरों पर हुए हमले के मामले में 3 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थीं, हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने बंगाल पुलिस से केस टेकओवर करते हुए तीनों एफआईआर फिर से रजिस्टर की हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल पुलिस ने कुल 3 एफआईआर दर्ज की थीं, इनमें 2 एफआईआर ईडी के डिप्टी डायरेक्टर की शिकायत पर दर्ज की गई थीं और तीसरी एफआईआर संदेशखाली के पास नजत पुलिस स्टेशन ने सुमोटो लेकर दर्ज की थी। अब ये तीनों एफआईआर सीबीआई ने फिर से दर्ज की हैं।

पहुंची ममता सरकार तो SC ने फौरी सुनवाई से कर दिया मनावैसे, सीबीआई 5 मार्च 2024 को शाहजहां शेख की कस्टडी और केस डायरी लेने गई थी पर बंगाल पुलिस ने केस डायरी और कस्टडी देने से मना कर दिया था। बंगाल सरकार ने तब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और तब सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से मना करते हुए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के पास जाने को कहा। ED ने कलकत्ता HC में लगाई कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट की एप्लीकेशनइस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शाहजहां शेख को सीबीआई को न सौंपने को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट में कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट की एप्लीकेशन लगाई. जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट उस पर तब आदेश लिखा रहा था। बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट मूव करने का हवाला दिया है।

ईडी ने कहा कि ऐसे हाईकोर्ट के आदेश को लटकाया नहीं जा सकता. यह सीधे तौर पर अवमानना है। अब जज आदेश लिखा रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के बीच रि-रजिस्टर हुईं FIRsये एफआईआर ऐसे वक्त पर हुई हैं, जब पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। उन्होंने बारासात में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान कहा, “संदेशखाली में घोर पाप हुआ है. वहां पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज में अत्याचार हुआ है.” पीएम मोदी ने जब ये बातें कहीं तब वहां पर संदेशखाली की कुछ पीड़िताएं भी मौजूद थीं। पीएम मोदी ने इस प्रोग्राम के बाद वहां की 5 पीड़िताओं से भेंट की। ऐसा बताया गया कि पीएम ने उन्हें उस दौरान ध्यान से सुना. महिलाएं भी कड़वे अनुभव साझा करते हुए जज्बाती हो गई थीं।

 

  • Related Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें
    • TN15TN15
    • November 17, 2026

    सोशलिस्ट पार्टी (इण्यिा), समता किसान मजदूर संगठन व…

    Continue reading
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026